बॉलीवुड

Kareena Kapoor ने कहा – ‘मत देखो हमारी फिल्म’, Aamir Khan बोले – ‘जिसको पसंद नहीं न देखें’; लोग ने दिया जवाब – ‘ठीक है फिर होगा पूरा Boycott’

11 अगस्त को आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लोगों के अंदर गुस्सा नजर आ रहा है। इतना ही नहीं लोग इस फिल्म का लगातार बायकॉट कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2022, 4:20 PM IST
Kareena Kapoor ने कहा - 'मत देखो हमारी फिल्म', Aamir Khan बोले - 'जिसको पसंद नहीं न देखें'
Kareena Kapoor ने कहा - 'मत देखो हमारी फिल्म', Aamir Khan बोले - 'जिसको पसंद नहीं न देखें'

आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इस महीने की 11 तारीख को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से साउथ के एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) भी बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं इन दिनों आमिर और करीना इस फिल्म की जमकर प्रमोशन में लगे हैं। इसी बीच आमिर ने अपनी इस फिल्म को लेकर कहा है कि ये के लिए मजह एक फिल्म नहीं बल्कि एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। वहीं उनकी इस फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर भी तेजी से हो रही है।

सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं और आमिरा खान-करीना कपूर खान के लिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। काफी लंबे समय से ही ट्विटर पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में आमिर खान भी इस बात से काफी डर हुए और परेशान नजर आ रहे हैं। साथ ही वो लगातार लोगों से ये अपील कर रहे हैं कि 'इस फिल्म को बनाने में उन्होंने बेहद मेहनत की है, तो इस फिल्म को जरूर देखें इसका बायकॉट न करें', लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें:'इन्हें सबक सिखाना जरूरी...', Aamir Khan की ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चल रहे विवाद पर बोले Mukesh Khanna


दरअसल, इस वीडियो को क्रॉप किया गया है। वीडियो में आमिर के साथ फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) भी नजर आ रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर कहते नजर आ रहे हैं कि 'ये डेमोक्रेसी वाला देश है। यहां हर किसी को अपनी बात रखने का हक है। अगर किसी को फिल्म नहीं पसंद आई तो उसको नहीं देखनी चाहिए'। वहीं आमिर के इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग उनको जवाब देते हुए कह रहे हैं कि 'ठीक है फिर हमे आपकी अब कोई फिल्म पसंद नहीं आ रही तो हम नहीं दखेंगे'। ये वीडियो उनकी फिल्म 'पीके' के प्रमोशन के दौरान की है।


वहीं ऐसा ही एक वीडियो करीना कपूर खान का भी तेजी से वीडियो पर रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पत्रकार बरखा दत्त के साथ इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं, जिस दौरान बरखा दत्त एक्ट्रेस से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर एक सवाल करती हैं, जिसका जवाब देते हुए करीना कहती हैं कि 'जनता ने खुद ही नेपोटिज्म को बढ़ावा दिया है। वो खुद हमारी फिल्में देखने आते हैं। अगर इससे इतनी परेशानी है तो मत देखो हमारी फिल्में। इसके लिए कोई फोर्स नहीं कर रहा आपको'। उनकी ये बात लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है, जिसके बाद उनको जवाब में लोग कह रहे हैं 'हम आपकी फिल्म नहीं दखेंगें'।

यह भी पढ़ें:'नए तारक मेहता आ जाएंगे', Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah प्रोड्यूसर ने शैलेश लोढ़ा के जाने पर कही ये बात

Published on: