बॉलीवुड

17 साल बाद इस फिल्म में एक साथ नजर आएगी अमिताभ और काजोल की जोड़ी

काजोल इस फिल्म में एक सिंगल मदर पैरेंट का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। वहीं वह फिल्म में एक सिंगर भी हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2018, 1:01 PM IST
kajol
kajol

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपने बैनर तले बन रही फिल्म 'हेलिकॉप्टर ईला' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को वो खुद बना रहे हैं। इसमें दर्शकों को एक खास चीज देखने को मिलेगी। 17 सालों के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर काजोल और अमिताभ बच्चन की जोड़ी साथ काम करती नजर आएगी। फिल्म में जहां एक तरफ काजोल मुख्य रोल में होंगी वहीं अमिताभ बच्चन कैमियो रोल में नजर आएंगे। हाल ही में अमिताभ ने फिल्म की शूटिंग की है।

अजय ने शेयर की अमिताभ और काजोल की फोटो:
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के वक्त की अमिताभ और काजोल की फोटो शेयर की है और साथ ही अमिताभ का शुक्रिया अदा किया है। फिल्म में बच्चन अपना ही रोल निभाते नजर आएंगे। काजोल ने कहा- 'ये रोल स्क्रिप्ट में ही लिखा हुआ था। यह पहले से ही स्क्रिप्ट का हिस्सा था और फिल्म में इसे अलग से नहीं डाला गया है। हम शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने मना नहीं किया और बहुत शालीनता से पहली दफा ही फिल्म में काम करने की हामी भर दी। अजय देवगन ने कहा, 'बिना ना-नुकुर के फिल्म के लिए हां कहने का शुक्रिया। मैं और 'हेलिकॉप्टर ईला' की टीम आपकी शुक्रगुजार है।'

काजोल फिल्म में निभाएंगी ये किरदार:
काजोल इस फिल्म में एक सिंगल मदर पैरेंट का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। वहीं वह फिल्म में एक सिंगर भी हैं। वो अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपनी मदरहुड को भी संभालती दिखेंगी। फिल्म में काजोल के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर रिद्धि सेन नेशनल अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं। फिल्म का निर्देशन प्रदीप कुमार कर रहे हैं और इसके प्रोडक्शन का काम अजय देवगन, जयंतीलाल गडा़, धवल गडा़ और अक्षय गडा़ मिल कर संभाल रहे हैं। वहीं फिल्म का संगीत निर्देशन अमित त्रिवेदी के हाथों में है। ये फिल्म 7 सितम्बर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’