बॉलीवुड

PHOTO: जब घायल अवस्था में ऋषि कपूर की शादी में शामिल हुए थे अमिताभ बच्चन, हाथ में बंधी थी पट्टी

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई (Mumbai) के एक अस्पताल में निधन हुआ। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्वीट में दी थी यह जानकारी
2 min read
• •
Updated: 8 May 2020, 11:07 AM IST
Amitabh attended rishi kapoor marriage
Amitabh attended rishi kapoor marriage

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब इस दुनिया में नही है जिसका दुख उनके सबसे अजीज रहे अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) को काफी लगा है वो अब तक इस सदमे से उबर नही पा रहे हैं। कैसंर की लंबी जंग हार जाने के बाद ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को मुंबई (Mumbai) के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया,और अपने खास दोस्त के अचानक इस तरह से चले जाने की जानकारी सबसे पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ही दी थी।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए बताया कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)अब सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के तरह तरह के वीडियो या पिक्स को पोस्ट करके अपने दुख को जाहिर कर रहे है। इस बीच अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Neetu Kapoor Marriage) की शादी से जुड़ी कुछ यादें शेयर की हैं। जिन्हें देखने के बाद साफ जाहिर होता है कि अमिताभ को ऋषि कपूर के जाने का गहरा आघात पंहुचा है।

अमिताभ बच्चन ने अभी हाल ही एक ब्लॉग पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर की शादी का जिक्र किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर की शादी के दिन वो हाथों में पट्टी बांधकर शामिल हुए थे।

दरअसल, अमिताभ बच्चन उस दौरान किसी फिल्म की शूटिंग चेन्नई में कर रहे थे, और शूट के दौरान ही वो एक हादसे का शिकार हो गए जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऋषि कपूर को दोस्त के ना आने पर बुरा ना लगे, इसके लिए वो घायल अवस्था में ही शादी में शामिल हुए थे।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में उस घटना का भी जिक्र किया है कि कैसे वो घायल हुए थे उन्होंने बताया कि वो एक फिल्म के एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। इस शूट में उन्हें रस्सी के सहारे स्लाइड करते हुए नीचे आना था, लेकिन इसी दौरान उनका रस्सी से हाथ छूट गया और वह गिर गए। जिससे उन्हें हाथ में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया।

इसके कुछ देर बाद वो ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गए। अमिताभ बच्चन ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने सूट और पगड़ी पहन रखी है। वहीं, उनके हाथों में पट्टी दिखाई दे रही है। एक फोटो में ऋषि कपूर के अंकल शम्मी कपूर भी उनके पीछे दिखाई दे रहे हैं।

Updated on:
8 May 2020, 11:07 AM IST
Published on:
Also Read
View All