बॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने शादीशुदा लोगों को दी सलाह, ऐश्वर्या-अभिषेक में तलाक की खबरों के बीच बोले- पति- पत्नी दोनों ही…

Amitabh Bachchan Advice Married Couple: अमिताभ बच्चन के बहू और बेटे में अनबन की खबरें हैं। ऐसे में बिग बी ने शादीशुदा कपल्स को एक एडवाइस दी है। सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।

2 min read
Aug 16, 2024
Amitabh Bachchan Advice Married Couple

Amitabh Bachchan Advice Married Couple: बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों का रिश्ता टूटने वाला है। खबर है कि कपल में काफी अनबन चल रही है। ऐसे में कपल या परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। अब अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को सलाह दी है। उन्होंने ये सलाह सभी शादीशुदा कपल्स को दी है। अब उनकी इस सलाह को ऐश्वर्या और अभिषेक से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, खुद अमिताभ बच्चन के फैंस भी काफी हैरान हो रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने दी मैरिज कपल्स को सलाह (Amitabh Bachchan Advice Married Couple)

अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 16 शुरू हो चुका है। बिग बी हमेशा की तरह हर कंटेस्टेंट से उनके दुख बांटते नजर आते हैं। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने सभी मैरिज कपल्स के लिए लव एडवाइस जारी की है। बिग बी के सामने एक कंटेस्टेंट दीपाली सोनी बैठी थीं। अमिताभ ने उनसे उनकी लव स्टोरी पर बात की। इस पर सोनी के पति कहते हैं कि भले ही उनकी अरेंज मैरिज थी,लेकिन उन्हें जल्द ही एक-दूसरे से प्यार हो गया। अब वे 25 साल से एक साथ हैं। सोनी के पति ने कहा कि वे जहां भी जाते हैं अक्सर रील बनाते हैं। इसी पर रिएक्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने सभी शादीशुदा जोड़ा को एक सलाह दे डाली। उन्होंने कहा, “आप लोगों ने अच्छा आइडिया दिया है। भैया जितने भी पति-पत्नी हैं और लोग,जहां जितने भी हैं, जहां कहीं भी घूमें, एक रील जरूर बना दीजिएगा।”

अब अमिताभ बच्चन के इस बयान को इसलिए इतना तूल मिल रहा है क्योंकि उनके खुद के घर में चीजें ठीक नहीं चल रही है। माना जा रहा है कि कभी भी ऐसा हो सकता है कि ऐश्वर्या और अभिषेक अलग हो जाएं। वहीं, सोशल मीडिया पर इन खबरों ने बच्चन परिवार के फैंस को काफी हैरान और परेशान कर दिया है। वहीं, हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपने और ऐश्वर्या की तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि मैं इस मामले में कुछ नहीं कह सकता। आप लोग ऐसा क्यों करते हैं आप लोगों को स्टोरी फाइल करनी होती है। पर आप लोगों को ये समझना चाहिए कि हमको इतना कुछ झेलना पड़ता है। एक्टर ने अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कहा,'मैं अभी भी शादीशुदा हूं।'

Also Read
View All

अगली खबर