बॉलीवुड

सभी ‘Khan’ को धूल चटाकर बॅालीवुड के सबसे पावरफुल सेलेब्स बने अमिताभ और दीपिका

महानायक अमिताभ बच्चन और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड और खेल के जगत में देश के सबसे प्रभावशाली हस्तियों के तौर पर चुना गया है।
2 min read
Nov 20, 2018
Amitabh bachchan and deepika padukone selected as most effective india
Amitabh bachchan and deepika padukone selected as most effective india

बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड और खेल के जगत में देश के सबसे प्रभावशाली हस्तियों के तौर पर चुना गया है। जी हां, यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट 2018 में इस बात का ऐलान हुआ है। ये अंतरराष्ट्रीय डाटा एनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा ऑनलाइन इकट्ठे किए गए आंकडों पर आधारित है।

बता दें बॉलीवुड और खेल जगत की करीब 60 हस्तियों को लेकर लोगों की धारणाओं को जानने का प्रयास किया गया और उन्हें शामिल किया गया है। इसमें भारत से 1,948 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अध्ययन में कलाकारों और खिलाड़ियों के क्षेत्रों में प्रभाव, जागरूकता, समानता आदि को भी परखा गया।

इसमें स्वास्थ्य सेवा एवं सौंदर्य प्रसाधन, प्रौद्योगिकी/वाहन, फैशन, परिधान और उससे जुड़ी वस्तुएं, खाद्य, पेय पदार्थ और यात्रा तथा वित्तीय सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा जब यूगोव से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने बयान में कहा, 'शीर्ष दस हस्तियों की सूची में बॉलीवुड अभिनेताओं और खिलाड़ियों का दबदबा है। हालांकि, दीपिका पादुकोण शीर्ष पर स्थान बनाने में कामयाब रहीं।'

इस लिस्ट में पहले पायदान पर अभिताभ बच्चन हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं। तीसरे और चौथे पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर हैं। इसके बाद अक्षय कुमार (5वें), विराट कोहली (6वें), आमिर खान (7वें) और शाहरुख खान (8वें) स्थान पर हैं। साथ ही आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा ने नौवां और दसवां पायदान प्राप्त किया है।

Published on:
20 Nov 2018 09:15 am
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर पर मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा, वंदे मातरम विवाद पर बोले- मुस्लिम संग शादी के बाद याद आया दूसरा धर्म

‘स्वरा भास्कर खिलजी के साथ लिव-इन में रह सकती थीं’ भड़के वरिष्ठ पत्रकार , बोले- इनकी सोच ही अलग है

‘कंगना की खराब परवरिश हुई, मैंने कभी नहीं कहा’, पुराने विवाद पर बोलीं तापसी पन्नू, लिया यू-टर्न

जौहर विवाद के बीच कुमार विश्वास ने सुनाया मेवाड़ का इतिहास, रानी पद्मिनी से लेकर गोरा-बादल की वीरता तक का किया जिक्र

Hanuman Ansh: स्क्रीन के मामले में भी ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी, ‘टॉक्सिक’ की स्क्रीन्स हुईं कम, वर्ल्डवाइड भी होगी रिलीज