बॉलीवुड

‘102 NOT OUT’ POSTER RELEASE: पिता अमिताभ कूल तो बेटे ऋषि गए ओल्ड स्कूल!

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म ‘102 नॉट आउट’का पहला पोस्टर जारी हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2018, 4:16 PM IST
102 not out poster
102 not out poster

बॅालीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म ‘102 नॉट आउट’का पहला पोस्टर जारी हुआ है। इस फिल्म में ऋषि, अमिताभ के बेटे का किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में जहां अमिताभ बच्चन की उम्र 102 साल की होगी वहीं ऋषि कपूर 75 के बूढ़े व्यक्ति के रोल में दिखाई देंगे। करीब 30 साल बाद यह जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दोनों ने आखिरी बार साल 1991 में आई फिल्म 'अजूबा' में साथ काम किया था। वैसे खास बात यह है कि इस फिल्म में अभिनेता परेश रावल भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 4 मई को रिलीज होगी।

इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी सौम्या जोशी ने लिखी हैं। उमेश इससे पहले, 'ओह माइ गॉड' और 'ऑल इज वेल' जैसी अच्छी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वैसे रिलीज से पहले ही ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की जुगलबंदी काफी चर्चा में आ गई है। फिल्म का पोस्टर ट्विटर के जरिए जारी किया गया है। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने कैप्शन में लिखा है, ‘बाप कूल, बेटा ओल्ड स्कूल।’

‘102 नॉट आउट’की कहानी
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक गाना भी गाया है। यह एक ऐसे बाप और बेटे की कहानी है, जिसमें 102 की उम्र के बाद भी पिता काफी सकारात्‍मक है और वहीं उनसे आधी उम्र का उनका बेटा जीवन में काफी नकारात्‍मक है।

4 मई को फिल्म होगी रिलीज
अमिताभ बच्चन इस फिल्म में भी काफी अलग से दिखाई दे रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर पर भी बूढ़े व्यक्ति का रोल काफी भा रहा है। हालांकि उन्होंने इससे पहले 'कपूर एंड सन्स' में भी वृद्ध आदमी का किरदार अदा किया था। इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है जिसमें अमिताभ और ऋषि काफी मस्ती करते हुए नजर आए थे।

Updated on:
23 Mar 2018, 4:16 PM IST
Published on: