बता दें, पुलिस के अनुसार, संजय गुप्ता मुंबई स्थित अपने घर में गलती से गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। अगली सुबह परिवार को इस दुर्घटना का पता चला। जब उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया तो डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्सोवा पुलिस स्टेशन ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी, और परिवार ने भी किसी तरह के शक या शिकायत से इनकार किया था।