बॉलीवुड

जानिए क्यों, डिलिट कर दिया अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन का ट्वीट

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए उनके निधन की सूचना दी थी।
2 min read
Apr 30, 2020
Rishi kapoor death
Rishi kapoor death

इरफान खान के बाद इंडस्ट्री को दूसरा बड़ा झटका अभिनेता ऋषि कपूर के निधन रूप में लगा। गुरुवार को मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिमि सांस ली। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए उनके निधन की सूचना दी थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने ट्विटर अकांउट से यह ट्वीट डिलिट कर दिया।

हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसका कारण उन्होंने नहीं बताया। बता दें कि कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर की बुधवार को तबियत खराब होने के बाद एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी थी।

रणधीर कपूर ने एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में बताया था कि ऋषि कपूर अस्पताल में हैं और सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह उनके निधन की खबर से सब चौंक गए।

बता दें कि वर्ष 2018 में खबर आई थी कि ऋषि कपूर को कैंसर हो गया है। उसके बाद एक करीब एक साल तक अभिनेता ने न्यूयॉर्क में रहकर ईलाज कराया था। वे पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। न्यूयॉर्क में नीतू सिंह उनके साथ थीं। ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में नीतू सिंह की तारीफ करते हुए कहा था कि बिना नीतू के ये सब संभव नहीं था। वे मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं। बिना उनके मैं कुछ नहीं कर सकता था।

Published on:
30 Apr 2020 11:20 am