बॉलीवुड

रात 12 बजे उठकर ऐसा काम करते हैं अमिताभ बच्चन, खुला राज, रणवीर बोले-‘ये क्या कर रहे हैं आप’

आधी रात उठकर ऐसा काम करते हैं महानायक अमिताभ बच्चन, खुद किया खुलासा तो अभिनेता रणवीर सिंह ने फनी पोस्ट करते हुए लिखा,'ओह बच्चन साब, ये क्या कर रहे हैं आप।'...

2 min read
Sep 04, 2020
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों नई मर्सिडीज बेंज कार खरीदने को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके चलते वह ट्रोल भी हुए। वह सोशल मीडिया (Social Media) पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड स्टार्स में से एक हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर वह नई—नई पोस्ट के जरिए अपने फैंस के बीच अपने विचार रखते हैं। कभी फोटोज तो कभी वीडियो और कई बार शेयर और शायरी भरी पोस्ट भी करते हैं। हाल ही उन्होंने एक अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक ऐसी आदत के बारे में बताया, जिसे सुनकर अभिनेता रणवीर सिंह सहित उनके फैंस हैरान हैं।

दरअसल, हाल ही अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्हें एक चॉकलेट के रेपर को शेयर किया और लिखा- 'रात के 12 बजे जो इसे खाने का जो मजा है, वो कहीं और नहीं।' उनका यह राज जानने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह आश्चर्यचकित रह गए। रणवीर ही नहीं अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर फैंस के साथ बॉलीवुड के दूसरे सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं।

बिग बी की इस तस्वीर पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने जैसे ही इस पोस्ट को देखा तो उन्होंने अपने फनी अंदाज में लिखा,'ओह बच्चन साब, ये क्या कर रहे हैं आप। रणवीर के इस कमेंट को कई फैंस ने लाइक किया है। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर स्वरा भास्कर, कृति सेनन और मौनी रॉय जैसे कई अन्य सेलेब्स ने कमेंट किया है।

महानायक के वर्कफ्रंट की बात करते तो वह जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। वहीं दूसरी वह अपने सबसे पॉपुलर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' हो होस्ट करने में बिजी हैं। इसके अलावा बिग बी नागराज मंजुले की फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। वहीं, रणवीर सिंह अपनी फिल्म '83', 'तख्त' और कॉमेडी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर चर्चाओं में हैं।

Published on:
04 Sept 2020 01:44 pm
Also Read
View All