अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर हुआ बवाल लोगों ने घर के बाहर किया प्रदर्शन लोगों ने लगाए गंभीर आरोप जंगल आरे को बचाने के लिए लोगों ने की अपील
नई दिल्ली। मुंबई की सड़को और वहां के ट्रफिक से तो सभी परिचित हैं। अक्सर कई बार बॉलीवुड स्टार मुंबई सड़को पर ट्रेवल करते वक्त ट्रेफिक का हाल सोशल मीडिया पर अपडेट करते ही रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के मामले में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। लेकिन उनके लिए ये सोशल मीडिया परेशानियों का कारण बन गया।
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर अकांउट से एक पोस्ट अपडेट किया था। उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा था कि ‘मेरे एक दोस्त को मेडिकल इमरजेंसी थी। उसने कार ले जाने के बजाय मेट्रो से जाने का फैसला किया। वो वापस लौटा तो काफी खुश था। उसने कहा कि मेट्रो तेज थी, सुविधाजनक थी और सबसे कुशल थी। प्रदूषण का समाधान। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाओ। मैंने अपने गार्डन में लगाए हैं। क्या आपने भी लगाए हैं।’ उनके इस ट्वीट पर मुंबई मेट्रो के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ‘बिग बी’ का शुक्रिया अदा किया गया है।
इस पोस्ट के बाद अगली सुबह ही काफी संख्या में लोग अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ के बाहर इकट्ठा हो गए और हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर ‘सेव आरे’ कहते हुए नारेबाजी करने लगे। कुछ लोगों ने अमिताभ बच्चन पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ साल पहले अमिताभ मेट्रो के खिलाफ थे क्योंकि इससे उनकी प्राइवेसी का हनन हो रहा था। सरकार बदलते ही उनका नजरिया भी बदल गया।