Shabana Azmi Burqa Statement: शबाना आजमी का मानना है कि भले ही वह धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं करतीं, लेकिन सांस्कृतिक रूप से वह खुद को मुस्लिम मानती हैं। मशहूर कवि और गीतकार कैफी आजमी और एक्ट्रेस शौकत आजमी की बेटी, शबाना की शादी कवि, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर से हुई है, जो मुस्लिम पृष्ठभूमि में पले-बढ़े होने के बावजूद खुद को नास्तिक मानते हैं। हाल ही में उषा काकाड़े के साथ एक पॉडकास्ट में, शबाना ने हिजाब या बुर्का पहनना वाले मुद्दे पर अपनी राय रखी है।