बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने खुशी कपूर के साथ देर रात की पार्टी, तस्वीरें वायरल

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नव्या ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसके ऊपर उन्होंने ब्लैक कलर की मैचिंग श्रग पहनी हुई है। जिसमें वह स्टनिंग लग रही हैं।

2 min read
Sep 11, 2021
navya_nanda.jpg
Navya Nanda

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर फैंस में काफी दीवानगी देखने को मिलती है। उनके लाखों-करोड़ों में फॉलोअर्स हैं। लेकिन इन दिनों स्टार कि़ड्स को लेकर भी लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इन्हीं स्टार किड्स की लिस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का भी नाम शामिल है। उनकी भी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

नव्या नवेली नंदा के कई स्टार किड्स के साथ गहरी दोस्ती है। जिसमें श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर का नाम शामिल है। अब हाल ही में नव्या को खुशी कपूर के साथ पार्टी करते देखा गया। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पार्टी के मूड में नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नव्या ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसके ऊपर उन्होंने ब्लैक कलर की मैचिंग श्रग पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने गले में एक चेन और अपने बालों को लूज टाई किया है। ग्लोसी मेकअप के साथ उनका लुक शानदार लग रहा है और हमेशा की तरह वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नव्या एक बालकनी में खड़ी हैं, जिसे लाइट्स से सजाया गया है। वहीं, एक तस्वीर में नव्या खुशी को गले लगाए हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे की खुशी बता रही है कि दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती है। नव्या की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, इन पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं।

बता दें कि नव्या नवेली नंदा को इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है।

Published on:
11 Sept 2021 06:09 pm