बॉलीवुड

धर्मेंद्र के निधन पर फिर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द, 5 दिन बाद लिखा- कुछ क्षण…

Amitabh Bachchan Post Dharmendra Death: धर्मेंद्र के निधन से दोस्त अमिताभ बच्चन को गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने अपने पोस्ट से लोगों को एक बार फिर इमोशनल कर दिया है।
2 min read
Nov 29, 2025
Amitabh Bachchan heartbroken post after 5 days of Dharmendra Death
अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट

Amitabh Bachchan Post Dharmendra Death: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र (Dharmendra) जब सेइस दुनिया को अलविदा कहकर गए हैं, तब से ही उनके जिगरी दोस्त अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) गहरे सदमे में हैं। परिवार पर जो दुख का पहाड़ टूटा है, उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है, लेकिन यह खबर 'शोले' के 'जय' यानी अमिताभ बच्चन के लिए भी किसी दिल चीर देने वाले गम से कम नहीं है। दोनों एक्टर सगे भाइयों से भी ज्यादा एक दूसरे की परवाह करते थे। धर्मेंद्र बिग बी को अपना छोटा भाई मानते थे। यही वजह थी कि अमिताभ बच्चन को फिल्म 'शोले' धर्मेंद्र ने दिलाई थी।

अमिताभ बच्चन का छलका दर्द (Amitabh Bachchan Tweet Dharmendra Death)

धर्मेंद्र के जाने का दुख अमिताभ बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, उन्होंने हाल ही के दिनों में अपने कई करीबी दोस्तों को खोया है, जिसमें से एक धर्मेंद्र भी हैं। एक्टर के निधन के 24 घंटे बाद अमिताभ बच्चन ने इमोशनल पोस्ट कर उन्हें बहादुर दिग्गज बताया था और अब एक बार फिर उन्होंने पोस्ट में अपना दर्द लिखा है। एक छोटा, लेकिन गहरा संदेश पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, “कुछ क्षण, जीवन के जीना।” बिग बी के इस पोस्ट को जब तक फैंस समझ पाते उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर दिया और उसमें भी वह भावुक नजर आए।

अमिताभ बच्चन ने फैंस को भी किया इमोशनल (Amitabh Bachchan Post)

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "बीते दिनों की यादें और एहसास अभी भी ताजा हैं। मन और शरीर बिल्कुल भी काम नहीं करना चाह रहा। लेकिन वो कहते हैं कि शो चलता रहना चाहिए..जिसने भी यह कहा हो, उसका इरादा अच्छा और कुछ सकारात्मक रहा होगा, लेकिन जिन लोगों पर बीत रही है, जो उस दुख का दंश झेलते हैं, वो अभी भी छनकर आना बाकी है।”

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया, ''केबीसी' की टीम दिन भर के काम के बाद मुझे अपने साथ लंच पर ले गई। एक बढ़िया साउथ इंडियन जगह.. स्वादिष्ट खाना और संगति.. लेकिन दिल शोक में डूबा हुआ है...और भी ज्यादा इसलिए क्योंकि उनमें से किसी को पता नहीं था कि बाबूजी की बर्थ एनिवर्सरी है।”

27 नवंबर को थी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट (Amitabh Bachchan Blog)

बता दें, 27 नवंबर को ही अमिताभ बच्चन के बाबूजी हरिवंश राय बच्चन की बर्थ एनिवर्सरी थी और उसी दिन उनके दोस्त धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट रखी गई थी। 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें मिलने वाले कई लोगों सहित अनिल शर्मा ने बताया कि वह ठीक हो रहे थे। सेहत में सुधार था, पर भगवान की मर्जी कुछ और थी।