बॉलीवुड

अमिताभ का है सोनाक्षी और सिद्धार्थ के इत्तेफाक से गहरा नाता, सुनेंगे तो उड़ जाएंगे होश…

अमिताभ का है सोनाक्षी और सिद्धार्थ के इत्तेफाक से गहरा नाता, सुनेंगे तो उड़ जाएंगे होश...
2 min read
Oct 06, 2017
ittefaq
ittefaq

जैसा की हम सब जानते हैं जल्द ही बॅालीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इत्तेफाक बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। कल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के इस ट्रेलर से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है की इत्तेफाक फिल्म की कहानी डबल मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। देखकर ही लगता है की फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प होने वाली है। एसे में आपको फिल्म से जुड़ी एक और खास बात बताते हैं। क्या आप जानते हैं इस फिल्म से बॅालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का गहरा नाता जुड़ा है।

जी हां आपको जानकर खुशी होगी की फिल्म को बनाते समय यह तय किया गया कि इसमें एक भी गाना नहीं होगा, क्योकि फिल्म की कहानी में गाने की ज़रूरत ही नही है। लेकिन काफी सोचने के बाद ये निर्णय लिया गया है की फिल्म में एक ट्रेक सॉंग का इस्तेमाल किया जाएगा जो हर कुछ समय बाद बजेगा। और सबसे ज्यादा मजे की बात तो ये है की इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म नमक हलाल के लोकप्रिय गाने रात बाकी बात बाकी को लिया गया है। इस गाने को इत्तेफाक के रीमेक के लिये रिक्रिएट किया जाएगा।

बता दें इस फिल्म में अक्षय खन्ना पुलिस ऑफिसर देव का किरदार निभा रहे वहीं (सोनाक्षी सिन्हा) माया और ( सिद्धार्थ मल्होत्रा) विक्रम का रोल निभाते दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म की कहानी डबल मर्डर पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर में पुलिस ऑफिसर देव आरोपी बने माया और विक्रम से पूछ-ताछ करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी का मकसद इन दोनों आरोपियों में से असली मुजरिम के ढ़ूंढना है।

बता दें फिल्म का फर्स्ट लुक 30 जून को ही जारी कर दिया गया था। अब इसके पोस्टर्स सामने आए हैं। ये फिल्म 70 के दशक में आई यश चोपड़ा की इत्तेफाक का रीमेक है। बता दें सिद्धार्थ, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना ने हाल में इस फिल्म का पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इन पोस्टर्स के साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को लेकर कुछ बाते कहीं।

इस फिल्म की सबसे ज्यादा दिलचस्प बात तो ये है कि इस फिल्म का प्रमोशन नहीं किया जाएगा। फिल्म के को-प्रोड्यूसर करन जौहर ने हाल में दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की,- "पहली बार हम किसी फिल्म के लिए नो प्रमोशन प्लान बना रहे हैं। यह जरूरी है कि हम फिल्म के किसी भी हिस्से को सामने नहीं आने दें। इसीलिए एक्टरों को मीडिया इंट्रेक्शन से दूर रखने का फैसला लिया गया है। इसलिए उम्मीद करते हैं कि हमारी 100 मिनट की नॉन स्टॉप मिस्ट्री थ्रिलर से जुड़ी कोई बात सामने नहीं आ सकेगी।

फिल्म का धमाकेदार आगाज देखकर ही एसा लगता है की फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है। बता दें निर्देशक अभय पहले इस फिल्म का नाम it happend one night रखने वाले थे लेकिन बाद में इसका नाम ऑरिजनल फिल्म पर ही रखा गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस फिल्म को करण जौहर और शाहरुख खान मिलकर प्रड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म रेड चिलीज और धर्मा प्रोडक्शन्स मिलकर बना रहा है।

Published on:
06 Oct 2017 11:21 am
Also Read
View All
सत्येंद्र सोनी पेमेंट विवाद ने पकड़ा तूल, AICWA ने की फिल्म के मेकर्स के खिलाफ FIR की मांग

मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की, फिर आया ऐसा ट्विस्ट एक्सीडेंट बन गया ‘मर्डर कॉन्सपिरेसी’, जानें ‘मशीन’ फिल्म क्यों है चर्चा में

K. भाग्यराज के हार्ट अटैक से निधन के बाद भावुक हुए अनिल कपूर, याद किया ‘बेटा’ और ‘वो सात दिन’ के पीछे का अनसुना किस्सा

‘Eetha’ की रिलीज से पहले बढ़ीं श्रद्धा कपूर की मुश्किलें! फिल्म के नाम को लेकर भड़का विठाबाई नारायणगांवकर का परिवार

‘उसे और ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे’ दीपिका की पहली हिट फिल्म पर शाहरुख खान ने किया था मजेदार कमेंट