बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, धर्मेंद्र को याद कर हुए इमोशनल

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)ने अमर अकबर एंथोनी फिल्म के सेट की एक थ्रोबैक इमेज शेयर की है यह फिल्म साल 1977 में रिलीज हुई थी।
less than 1 minute read
amitabh-bachchan.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) एक ऐसे स्टार है जो दे रहे हैं अपने अभिनय से आज के एक्टर को मात । आज भी उनकी हर फिल्में सफलता का आकंड़ा पार कर जाती हैं। फिल्मों के साथ साथ अमिताभ (Amitabh Bachchan)सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। और अपने मन की बातों को अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते है। अभी हाल ही में उन्होनें कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इस बार उन्होनें अपनी एक पुरानी यादों को इस तस्वीरे के जरिए जाहिर करने की कोशिश की हैं। तस्वीर है फिल्म अमर अकबर एंथोनी के सेट की जो साल 1977 में रिलीज हुई थी।

इस तस्वीर में फिल्म से जुड़ी पूरी टीम नजर आ रही है। इन कलाकारों में से कुछ तो इस दुनियां को अलविदा कह चुके है और कुछ बुढ़ापे की कगार पर खड़े हुए है।

अमर अकबर एंथोनी फिल्म के मुहूर्त की तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- राइट में मान जी (मनमोहन देसाई) सर झुकाए हुए अमिताभ बच्चन, परवीन बाबी, शबाना आजमी, नीतू सिंह, विनोद खन्ना और धरम जी जिन्होंने क्लैप दिया था। फिल्म सिर्फ मुंबई के 25 थियेटर में 25 हफ्तों तक चली थी। आप पूरे देश की कल्पना कीजिए।

बता दें कि अमर अकबर एंथोनी एक समय की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। जिसमें एक नही बल्कि की कलाकारों नें अपने किरदार का तड़का लगाया था। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ कॉमेडी भी देखने को मिली थी। फिल्म के साथ साथ इसका गानें भी काफी सुपरहिट हुए थे।

Updated on:
02 Mar 2020 02:12 pm
Published on:
02 Mar 2020 02:06 pm
Also Read
View All
‘मेरी कुंडली में दूसरी शादी है’, सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी वापस लेने की खबरों के बीच गोविंदा का पुराना बयान फिर चर्चा में

नीले ड्रम की फोटो शेयर कर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- इंसानी रिश्तों को बॉडी काउंट समझना बंद करें

‘मेरी जवानी ढल चुकी है, अब अवॉर्ड वापसी का मौका भी नहीं’, स्वरा भास्कर ने नेशनल अवॉर्ड को लेकर दिया बड़ा बयान

‘शुगर डैडी’ से लेकर ‘गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए तक’, सुनीता आहूजा के पति को लेकर अब तक 5 शॉकिंग बयान

गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा! महीनों की अनबन के बाद वापस लिया डिवोर्स केस, मैनेजर ने किया खुलासा