बॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने शेयर की लाइफ अपडेट, क्यों बोले अब सब कुछ सही हो गया?

Amitabh Bachchan News: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग पोस्ट में अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट दी है। इसमें उन्होंने बताया है कि सब कुछ सही हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2025, 12:22 PM IST
Amitabh Bachchan shares life update on work
अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में लिखा कि जब कोई इंसान पूरे मन से काम करता है, तो सब कुछ अपने आप ठीक हो जाता है।

उन्होंने कहा-"जब आप काम करते हैं… तो सब कुछ अपनी जगह पर आ जाता है… आज ऐसा ही हुआ।"

काम में ब्रेक के बाद फिर से हुए बिजी

15 मई को उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि एक छोटे से ब्रेक के बाद वो फिर से काम में व्यस्त हो गए हैं। उन्होंने लिखा-"काम फिर से शुरू… पहले थोड़ी रुकावट थी… लेकिन अब फिर से काम के मोर्चे पर हूं… और भी बहुत कुछ आने वाला है।"

फैंस को मानते हैं फैमिली

अमिताभ बच्चन

बिग बी अपने फैंस को EF (Extended Family) कहते हैं और नियमित रूप से अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन की अपडेट्स उनके साथ ब्लॉग के माध्यम से साझा करते हैं।

जवानों को समर्पित की पिता की कविता

अमिताभ बच्चन ने 13 मई को एक ब्लॉग पोस्ट में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखी एक जोशीली कविता भारतीय जवानों को समर्पित की। उन्होंने लिखा- "ओ हमारे वज्र-दुर्दम देश के विक्षुब्ध-क्रोधातुर जवानों! खड़े हो, आगे बढ़ो, ऊपर चढ़ो, बिना बोले! अगर बोलना है तो तुम्हारे हाथ की दो चोटें बोलें!"

बिग बी ने इसका अर्थ भी साझा किया

"हे देश के क्रोधित और समर्पित जवानों! अपने दांत भींचो, खड़े हो जाओ, बिना बोले आगे बढ़ो, और अगर बोलना ही हो- तो तुम्हारे हाथों की चपत दुश्मन के चेहरे पर जवाब दे।"

ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना द्वारा 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में किए गए सटीक और रणनीतिक हमलों का कोड नाम है। इसमें 9 मुख्य आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

फिल्म 'वेट्टैयन' में आए थे नजर

अमिताभ बच्चन आखिरी बार साल 2024 की फिल्म "वेट्टैयन" में नजर आए थे। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें रजनीकांत ने भी मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक मुठभेड़ में गलती से एक निर्दोष को मार देता है।

Updated on:
16 May 2025, 12:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन