महानायक के दामाद को मिला बेस्ट सीईओ का खिताब, नव्या नवेली ने शेयर की यह तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा को देश के बेस्ट सीईओ का खिताब मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर महानायक की नातिन नव्या नवेली ने अपने पिता की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनकी इस सफलता को सेलिब्रेट करने की बात कही है। नव्या द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट में निखिल नंदा ट्राफी हाथ में लिए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार निखिल नंदा एस्कॉर्ट्स ग्रुप के सीईओ हैं। उन्हें देश के बेस्ट सीईओ का खिताब मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता और दामाद निखिल की बेटी नव्या नवेली ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की फोटो शेयर की है। जिसमें वे हाथ में ट्राफी लिए नजर आ रहे हैं। नव्यान ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "आपने कभी उस रास्ते से नजरें हटाने की कोशिश नहीं की, जिस पर आप चले। आप अपनी बात पर हमेशा अडिग रहे, आज हम आपकी सफलता और समर्पण का सेलिब्रेशन कर रहे हैं। आप की प्रतिबद्धता, महत्वाकांक्षा न सिर्फ एक अच्छी कंपनी खड़ी करने की रही है, बल्कि श्रेष्ठ भारत बनाने की रही है।"
आपको बता दें कि नव्या नवेली ने डिजिटल टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन की है और वह एक स्वास्थ्य संगठन आरा की कोफाउंडर भी है। निखिल नंदा राजकपूर के पोते हैं।