Amitabh Bachchan News: अमिताभ बच्चन ने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को बेहद स्पेशल फील कराया है। जिसे देखकर फैंस भी बिग बी की तारीफ कर रहे हैं।
Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर दिन नए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। ऐसे ही एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने बेहद शानदार कैप्शन भी दिया है। अमिताभ की ये पोस्ट देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत के लिए एक फोटो शेयर करने के साथ स्पेशल मैसेज भी लिखा है। जो पढ़कर हर कोई शहंशाह को अच्छा इंसान बता रहा है।
अमिताभ बच्चन ने जो फोटो शेयर की है उसमें अमिताभ के साथ 'थलाइवा' यानी रजनीकांत हैं। इस तस्वीर में दोनों स्टार्स एक-दूसरे को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, "थाला द ग्रेट रजनी के साथ फिर से जुड़कर मैं सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.. वो आज भी नहीं बदले हैं.. वहीं पुराने अंदाज के साथ आज भी विनम्र और जमीन से जुड़े हुए दोस्त हैं।" अमिताभ की इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। 32 साल बाद दोनों साथ में काम करने जा रहे हैं। अमिताभ और रजनी फिल्म ‘वेट्टैयन’ में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में होंगे और अमिताभ इसमें कैमियो रोल करेंगे। ये फिल्म अक्टूबर 2024 में रिलीज होगी।