बॉलीवुड

Holi 2021: बॉलीवुड सेलेब्स ने दी फैंस को होली की बधाई

देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस को होली की बधाई देते हुए नज़र आए। सेलेब्स ने अपने अलग-अलग अंदाज में लोगों को होली की बधाई दी।

2 min read
Amitabh Bachchan To Priyanka Chopra Gave Holi Wishes To Fans

नई दिल्ली। आज यानी कि 29 मार्च को देशभर में रंगो का खूबसूरत त्योहार होली मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपनी दुश्मनी को भूलकर लोगों के चेहरों पर रंग लगाकर उन्हें गले लगाते हैं। इस बार कोरोनावायरस का प्रकोप की वजह से त्योहार का रंग फीका सा देखने को मिल रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग होली की बधाई बड़े ही खास अंदाज में दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने चाहनेवालों को होली की बधाई देते हुए नज़र आ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि स्टार्स ने अपने फैंस को किस अंदाज में कहा 'हैप्पी होली'।

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने होली की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बड़े ही कूल अंदाज में विश करते हुए कहा है कि "हैप्पी फेस्टिवल डे टू ऑल: लैलेट अल बारा आह...अमिताभ पोस्ट में आगे लिखते हैं कि हमारे मुस्लिम दोस्तों को क्षमा करने की रात, हमारे ईसाई दोस्तों के लिए पाम संडे, यहूदी मित्रों के लिए, होली टू हिंदू दोस्तों। क्या संयोग है। बिग बी कहते हैं कि हर सौ साल या सभी एक साथ मनाते हैं।"

कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी होली के रंगों में रंगी हुई नज़र आईं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस की टीम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो में कंगना के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ है। फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने बॉलीवुड सॉन्ग "होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं।" साथ ही कंगना ने बताया कि वह इस बार जैसलमेर में होली मनाएंगी।

प्रियंका चोपड़ा

देश से दूर विदेश में रह रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी होली के रंगों में नज़र आईं। उन्होंने पति निक जोनस संग जमकर होली की। होली की तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने फैंस को बधाई देते हुए कहा कि रंगों का प्योहार उनका सबसे मन पसंदीदा त्योहार है। वह उम्मीद करती हैं कि सभी अपने प्रियजनों के साथ इस त्योहार को घर पर रहकर ही मनाएंगे।

अनन्या पांडे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने फैंस को होली की बधाई देते हुए ट्वीट में बताया है कि होली आक्रोश को पीछे छोड़ती है। होली सकारात्मकता, और जीवन की छोटी सी खुशियों को इस दिन गले लगती हैं। आपको और आपके प्रियजनों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने होली की बधाई देते हुए ट्विटर पर एक छोटी सी वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि प्यार, हंसी, हैप्पी होली, खूबसूरत लोग, और धन्य रहें।

रवीना टंडन

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बेहद ही खास अंदाज में अपने चाहने वालों को होली की बधाई दी है। रवीना ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "मोहब्बत के रंग लगाती है होली | ऊँच नीच, निर्बल सबको गले लगाती है होली |दोस्त बनकर दुश्मन को रंग देती है, प्रेम-प्रीत का सबक पढ़ाती है होली | - अब्दुल रहमान अंसारी l. आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ ।"

Published on:
29 Mar 2021 08:35 am
Also Read
View All