बॉलीवुड

GOOD NEWS: अमिताभ बच्चन ने दशहरे पर किसानों को दिया अनमोल तोहफा,850 किसानों का चुकाएंगे कर्ज

अमिताभ ने हाल ही में सरकारी एजेंसियों के माध्यम से 44 ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता की थी
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2018, 11:57 PM IST
amitabh bachchan
amitabh bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने घोषणा की है कि वह उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाएंगे। इसके लिए वह 5.5 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। वह जिन किसानों की मदद करेंगे, उनकी पहचान कर ली गई है। 76 वर्षीय अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के 850 किसानों की सूची तैयार कर ली गई है और उनके 5.5 करोड़ के कर्ज चुकाने का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए संबंधित बैंक से बात कर ली गई है।'

अमिताभ ने हाल ही में सरकारी एजेंसियों के माध्यम से 44 ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता की थी, जिनके परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपनी जान दी थी। अमिताभ ने इस अनुभव को बहुत संतोषजनक बताया था।

भय और आशंकाओं को किनारे रख दें
अमिताभ बच्चन और आमिर खान को अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' (Thugs Of Hindostan) के लिए कठिन एक्शन और तलवारबाजी के प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा। दिग्गज अभिनेता का कहना है कि जब आप किसी फिल्म पर काम कर रहे हों, तो सभी भय और आशंकाओं को किनारे रख देना बेहतर होता है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं।

अमिताभ ने कहा, 'इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से बहुत पहले विक्टर (आचार्य) और आदि (निर्माता आदित्य चोपड़ा) ने कहा था कि शायद आपको थोड़ा प्रशिक्षण लेना पड़े। इसलिए हम जिम में तलवारबाजी का खूब अभ्यास कर रहे थे। इसमें काफी एक्शन है, चाहे इमारत से कूदना हो या दूसरी जगहों से, गोताखोरी, या चढ़ाई, ये सभी दृश्य खुद किए गए हैं।' अमिताभ बच्चन फिल्म में खुदाबख्श का किरदार निभा रहे हैं।

अमिताभ (76) ने कहा, 'अगर आप किसी फिल्म के लिए काम कर रहे हैं तो आपसे जो भी कहा गया है, सभी चुनौतियों और आशंकाओं को किनारे रखकर उसे करते हैं।'

Published on: