बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन 78 वर्ष में नहीं सीख पाए वो चीज लॉकडाउन में ​सीखी, खुद किया खुलासा

दो पंक्त‍ियों के माध्यम से बिग बनी ने किया अस्थायी जीवन की ओर इशारा....    
2 min read
• •
Updated: 31 May 2020, 2:17 PM IST
amitabh bachchan
amitabh bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) का कहना है कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जितना सीखा है, वह 78 वर्षो में नहीं सीख पाए। उनको फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए पांच दशक से अधिक का समय हो गया है। लॉकडाउन के बाद भी वह व्यस्त हैं। हाल ही उन्होंने अपने पॉपुलर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ प्रोमो वीडियोज शूट किए। अमिताभ के लिए लॉकडाउन फेज किसी सीख से कम नहीं रहा।

बहुत कुछ समझा और जाना
अमिताभ ने टि्वटर पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे किसी सोच में नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ,'इस लॉकडाउन के काल में जितना मैंने सीखा, समझा और जाना, उतना मैं अपने 78 वर्षों के जीवन काल में न सीख सका, न समझ सका और न ही जान सका। इस सच्चाई को व्यक्त करना, इसी सीख, समझ और जानने का परिणाम है।'

दो दिनों का मेला, जीवन चलते जाना
महानायक ने अमिताभ ने लोगों को इस अस्थायी जिंदगी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, दो दिन का ये मेला है, दो दिन का...आना है जाना है, जीवन चलते जाना है। दो पंक्त‍ियों के माध्यम से अमिताभ कोई गाना नहीं बल्क‍ि इस अस्थायी जीवन की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने इसके साथ अपनी फोटो भी शेयर की है जिसमें उनकी जवानी के दिनों से लेकर बुढ़ापे तक की दो तस्वीर हैं।

Updated on:
31 May 2020, 2:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव