बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ‘कृष’ के लिए नहीं थीं पहली पसंद, अमृता राव को मिला था ऑफर

राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘कृष’ में ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए प्रियंका पहली पसंद नहीं थीं।

2 min read
May 08, 2021
Hrithik Roshan Priyanka Chopra

नई दिल्ली। डायरेक्टर राकेश रोशन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन उनकी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। उनकी फिल्म 'कृष' सुपरहिट रही थी। 'कोई मिल गया' को मिलाकर इस सीरीज की कुल 3 फिल्में रिलीज हुईं। तीनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 'कोई मिल गया' फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रीति जिंटा थीं। वहीं, 'कृष' और 'कृष 3' में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थीं।

राकेश रोशन ने प्रियंका चोपड़ा से पहले इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस अमृता राव को कास्ट किया गया था। दोनों को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया था। अमृता ने फिल्म के लिए फोटोशूट भी करवा लिया था। लेकिन फोटोशूट के बाद राकेश रोशन ने अमृता को फिल्म से ड्रॉप कर लिया था।

दरअसल, फिल्म के लिए फोटोशूट करवाने के बाद राकेश रोशन को लगा कि दोनों के बीच कैमिस्ट्री कुछ जम नहीं रही है। इसके बाद उन्हें फिल्म से ड्रॉप कर दिया गया। जिसके बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को फिल्म का ऑफर मिला। साल 2006 में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अमृता राव ने फिल्म के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनके और ऋतिक के बीच अच्छी कैमिस्ट्री न होने के कारण उनके हाथ से फिल्म निकल गई थी। अमृता ने कहा था, ऋतिक और मैंने फोटोशूट करवा लिया था। लेकिन हमारे बीच कैमिस्ट्री नहीं थी। मैं उनके सामने काफी छोटी नजर आ रही थी। मुझे फिल्म से बाहर होने का बुरा नहीं लगा क्योंकि मुझे लगता है कि आपको जिंदगी में वही मिलता है जो आपकी किस्मत में लिखा होता है।

बात करें फिल्म की तो पिछले काफी दिनों से 'कृष 4' की चर्चा चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार भी इसमें ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया जाएगा। हालांकि इसके बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक, अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावन है।

Published on:
08 May 2021 05:56 pm
Also Read
View All