बॉलीवुड

ऐसे मां ने अमृता सिंह को किया विनोद खन्ना से दूर और करा दी सैफ से शादी

अमृता सिंह की मुलाकात ‘बटवारा’ के सेट पर विनोद खन्ना से हुई तो वह उन्हें अपना दिल दे बैठी
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2017, 7:16 PM IST
Vinod Khanna and Amrita
Vinod Khanna and Amrita

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह और विनोद खन्ना की लव स्टोरी एक टाइम पर काफी सुर्खियां बटोर रही थीं। ऐसा माना जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी करने लेंगे। इस प्रेम कहानी की शुरुआत जे.पी दत्ता की 1989 में आई फिल्म ‘बटवारा ‘ से हुई थी।

फिल्म ‘बटवारा की शूटिंग के दिनों में अमृता सिंह क्रिकेटर रवि शास्त्री को डेट कर रही थीं लेकिन रवि से अमृता को वो प्यार नहीं मिल पा रहा था जिसकी वो अपेक्षा कर रही थी। ऐसे में जब उनकी मुलाकात ‘बटवारा’ के सेट पर विनोद खन्ना से हुई तो वह उन्हें अपना दिल दे बैठी। विनोद खन्ना उन दिनों संन्यासी जीवन से वापस लौटे थे और उनका अपनी पत्नी के साथ तलाक भी हो चुका था। ऐसे में विनोद को भी एक ऐसे पार्टनर की तलाश थी जिसके साथ वो आगे की जिंदगी जी सकें। लेकिन विनोद खन्ना को अपनी बेटी के करीब आता देख अमृता सिंह की मां खुश नहीं थी।

अमृता सिंह की मां रुख्शाना सुलतान नहीं चाहती थी कि उनका दमाद ऐसा हो जिसकी उम्र उनसे मिलती हो। अमृता को विनोद खन्ना से अलग करने के लिए रुख्शाना ने कई कोशिशें की। इस काम के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ-साथ कई फिल्मी हस्तियों का सहारा लिया। लेकिन अमृता विनोद खन्ना से दूर होने को तैयार ही नहीं थी। तभी रुख्शाना को पता चला कि अमृता सिंह से 10 साल छोटे सैफ अली खान उनकी बेटी के प्यार में दीवाने बने घूम रहे हैं।

फिर क्या था रुख्शाना ने इस बात का फायदा उठाया और उन्होंने अपने पॉलिटिकल कनेक्शन का इस्तेमाल कर विनोद खन्ना को अमृता सिंह से दूरी बनाने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद विनोद खन्ना ने प्यार की जगह करियर को चुना और खामोशी से अमृता से अपना रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद अमृता ने सैफ से शादी कर ली लेकिन दोनों की शादी कामयाब नहीं हुई और दोनों ने बाद में तलाक ले लिया।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़