बॉलीवुड

सैफ नहीं सनी देओल थे अमृता की पहली पसंद! शादी का वादा कर प्यार में मिला था धोखा, चोरी- छिपे की थी ये हरकत…

नामचीन एक्ट्रेस अमृता सिंह ( amrita singh ) का आज जन्मदिन है। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने सैफ अली खान ( saif ali khan ) से शादी की थी। लेकिन इससे पहले उनका कई मशहूर हस्तियों से नाम जुड़ा था।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2023, 11:00 AM IST
article-201837811073840058000.jpg

बॅालीवुड इंडस्ट्री की नामचीन एक्ट्रेस रह चुकी अमृता सिंह ( amrita singh ) का आज जन्मदिन है। उन्होंने सिनेमाजगत को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक जमाने में फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने थे। लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ लोग अमृता की पर्सनल लाइफ में भी काफी दिलचस्पी लेते थे। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने सैफ अली खान ( saif ali khan ) से शादी की थी। लेकिन इससे पहले उनका कई मशहूर हस्तियों से नाम जुड़ा था। इनमें क्रिकेटर रवि शास्त्री ( ravi shastri ), सनी देओल ( sunny deol ) और विनोद खन्ना ( vinod khanna ) जैसे मशहूर स्टार्स का नाम शामिल है।

सनी ने विदेश जाकर कर ली थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल और अमृता सिंह एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे। दोनों बेताब फिल्म में साथ नजर आए थे। लेकिन ऐसा बताया जाता है कि सनी ने अमृता को धोखा दिया था। उन्होंने इंग्लैड जाकर पूजा नाम की लड़की से शादी कर ली थी। यह जानने के बाद अमृता को सदमा लग गया था। हालांकि उन्होंने जैसे तैसे खुद को संभाला।

रवि ने रखी थी एक्टिंग छोड़ने की शर्त

इसके बाद एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटर रवि शास्त्री से भी जुड़ा। दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन रवि नहीं चाहते थे कि शादी के बाद उनकी पत्नी फिल्मों में काम करें। इस शर्त के चलते अमृता उनसे अलग हो गईं। इसके बाद विनोद खन्ना से भी कुछ समय तक अमृता का रिलेशन चला। लेकिन विनोद की उम्र बहुत ज्यादा थी, साथ ही उनकी मां को अमृता पसंद नहीं थी। इस वजह से दोनों होना पड़ा।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन