बॉलीवुड

कार्तिक संग सारा के रिश्ते पर भड़कीं अमृता सिंह, सैफ अली ने ऐसी बात कहकर की बोलती बंद

सारा अली की मां अमृता को यह पसंद नहीं है कि उनकी बेटी खुलकर अपने लिंकअप की अफवाहों पर...

2 min read
Jun 09, 2019
sara ali khan
sara ali khan

अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्मों से कही ज्यादा लिंकअप की खबरों के चलते चर्चा में है। लेकिन इन दिनों के बीच बढ़ती नजदीकी सारा की मां अमृता सिंह को खटक रही है। खबर है कि अमृता ऐसी खबरों से बेहद नाराज हैं। क्योंकि सारा की मां को ये सब पसंद नहीं है। इससे सारा की प्रोफेशनल लाइफ की वजह से पर्सनल लाइफ भी प्रभावित हो रही है। वह पिछले काफी दिनों से कार्तिक संग लिंकअप की खबरों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं।

अमृता को पसंद नहीं बेटी खुलकर करे डेटिंग पर बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली की मां अमृता को यह पसंद नहीं है कि उनकी बेटी खुलकर अपने लिंकअप की अफवाहों पर बात करें या फिर अपनी डेटिंग लाइफ की वजह से लगातार सुर्खियों में रहे। अमृता ने बेटी सारा को इन सब चीाजों से बचकर अपने कॅरियर पर विशेष फोकस करने की सलाह दी है।

सैफ को सारा के कार्तिक के साथ रिश्ते से नहीं कोई आपत्ति
जहां मां अमृता को सारा के कार्तिक के साथ रिश्ते पर आपत्ति है वहीं उनके पिता सैफ को कोई आपत्ति नहीं है। उनका कहना है कि इन दोनों के रिश्ते रिलैक्स हैं। सारा भी अपने पिता सैफ के बहुत करीब हैं।

सारा ने सरेआम जताई थी कार्तिक संग डेट करने की इच्छा
पिछे दिनों सारा ने कॉफी विद करण में कहा था कि वह कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद कार्तिक के तरफ से भी पॉजिटिव सिग्नल मिला। दिल्ली में शूटिंग के दौरान दोनों डिनर डेट पर भी स्पॉट हुए थे। बता दें कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'लव आज कल 2' में काम करते नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी कर ली गई है।

Published on:
09 Jun 2019 11:12 am
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं