22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Bijendra Nath Tripathi Attcked in Bihar: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले के बाद उनके भाई बिजेंद्र नाथ त्रिपाठी की हालत नाजुक बनी हुई है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Pankaj Tripathi Brother Attacked

Pankaj Tripathi Brother Attacked (सोर्स- एक्स)

Pankaj Tripathi Brother Attacked: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी का परिवार इस वक्त मुश्किलों से घिरा हुआ है। बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में रहने वाले उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ त्रिपाठी हाल ही में एक जानलेवा हमले की घटना के बाद चर्चा में आ गए हैं।

इस घटना ने न सिर्फ पूरे इलाके को हिला दिया है, बल्कि लोगों की दिलचस्पी एक बार फिर यह जानने में बढ़ा दी है कि आखिर पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार के बीच रिश्ता कितना मजबूत और जमीनी है और क्यों उनका एक बड़ा हिस्सा आज भी गांव से दूर नहीं हुआ।

पेशे से किसान हैं बिजेंद्र नाथ त्रिपाठी

सूत्रों के अनुसार, बिजेंद्र नाथ त्रिपाठी पेशे से किसान हैं और हमेशा से ही उन्होंने गांव की मिट्टी से जुड़कर जीवन जीना पसंद किया है। जहां एक तरफ पंकज त्रिपाठी ने अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई, वहीं उनके बड़े भाई ने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते हुए खेती-किसानी और सामाजिक जीवन को प्राथमिकता दी।

कहा जाता है कि परिवार में सबसे बड़े होने के नाते उन्होंने हमेशा सभी सदस्यों को एक सूत्र में बांधकर रखा, जिसका असर आज भी परिवार की एकता में साफ दिखाई देता है।

बिजेंद्र नाथ त्रिपाठी पर धारदार हथियार से हमला

हाल ही में बेलसंड गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजेंद्र नाथ त्रिपाठी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुरानी दुश्मनी को हमले की वजह माना जा रहा है।

बड़े भाई के लिए पकंज त्रिपाठी का प्यार और सम्मान

परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि पंकज त्रिपाठी का अपने गांव और परिवार से हमेशा गहरा जुड़ाव रहा है। वे कई बार इंटरव्यू में ये बात दोहरा चुके हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार की मजबूत नींव और बड़े भाई का योगदान सबसे अहम रहा है। बड़े भाई ने जहां गांव में रहकर परंपराओं और जिम्मेदारियों को संभाला, वहीं पंकज ने मुंबई में संघर्ष करते हुए अपने अभिनय करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

ग्रामीणों के अनुसार, बिजेंद्र नाथ न सिर्फ एक किसान हैं बल्कि गांव में सम्मानित व्यक्ति भी हैं। उनका जीवन बेहद साधारण और अनुशासित रहा है, जो पंकज त्रिपाठी के व्यक्तित्व में भी झलकता है। परिवार के अन्य सदस्य भी आज तक ग्रामीण जीवन और मूल संस्कारों से पूरी तरह जुड़े हुए हैं।

कैसी है पकंज त्रिपाठी के बड़े भाई की हालत?

घटना के तुरंत बाद परिवार के लोग घायल बिजेंद्र नाथ को आनन-फानन में मॉडल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां शुरुआती इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनकी स्थिति बेहद गंभीर बताई। शरीर पर लगे गहरे घावों और गंभीर चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बिना देर किए पटना रेफर कर दिया, जहां इस समय विशेषज्ञ

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग