22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

Shekhar Suman Takes Dig At Sonia Gandhi: अभिनेता शेखर सुमन ने हाल ही में अपने शो शेखर टुनाइट में ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की हालिया मुलाकात को लेकर एक तंज कसा। क्या कुछ कहा है शेखर ने, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Shekhar Suman Takes Dig At Sonia Gandhi

Shekhar Suman Takes Dig At Sonia Gandhi (सोर्स- एक्स)

Shekhar Suman Takes Dig At Sonia Gandhi: राजनीति और व्यंग्य का रिश्ता पुराना है, लेकिन जब कोई कलाकार अपने अंदाज में सियासी घटनाओं पर टिप्पणी करता है तो लोग उसे ध्यान से सुनते हैं। अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन ने भी कुछ ऐसा ही किया है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए सोनिया गांधी और ममता बनर्जी को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

'हर परिवार में एक सदस्य ऐसा होता है…'

शेखर सुमन ने अपने वीडियो में कहा कि सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को प्रस्ताव वाली खबर सुनकर राजनीति कम और भारतीय परिवार ज्यादा याद आ गया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हर घर में कोई न कोई ऐसा सदस्य होता है जो गुस्से में घर छोड़कर चला जाता है और कहता है कि अब वो कभी वापस नहीं आएगा। फिर वो अपना अलग संसार बसाता है, पहचान बनाता है और कई साल बाद जब मुश्किलें आती हैं तो परिवार की बड़ी बुआ का फोन आता है और कहती है कि बेटा, जो हुआ सो हुआ, हमारे घर के दरवाजे आज भी तुम्हारे लिए खुले हैं।

'दरवाजा बंद कर लो, कहीं मेरे साथ तुम्हारे लोग न चले जाएं'

शेखर यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने खास हास्य अंदाज में आगे कहा कि सामने वाला जवाब देता है कि बुआ, दरवाजा खुला रखना ठीक है, लेकिन उसे थोड़ा संभालकर रखना, कहीं ऐसा न हो कि मेरे आने के चक्कर में आपके दो-चार लोग ही मेरे साथ न निकल जाएं। उनके इस तंज को सोशल मीडिया पर कई लोग कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के संभावित समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शेखर सुमन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इसे मजेदार व्यंग्य बताया, तो कुछ ने इसे मौजूदा राजनीतिक हालात पर चुटीला कटाक्ष करार दिया। अपने खास अंदाज और शब्दों के चयन की वजह से शेखर सुमन अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर इस तरह के व्यंग्य करते रहते हैं।

आज भी बेटे आयुष को करते हैं याद

राजनीतिक व्यंग्य के साथ-साथ हाल ही में शेखर सुमन अपने बड़े बेटे आयुष सुमन को लेकर दिए गए बयान की वजह से भी चर्चा में रहे। अभिनेता ने कहा कि 31 साल बाद भी वह अपने बेटे को भूल नहीं पाए हैं। उनका मानना है कि आत्माएं कभी खत्म नहीं होतीं और उन्हें विश्वास है कि एक दिन आयुष परिवार में दोबारा लौटेगा।

शेखर सुमन का मानना है कि जिंदगी में दुख और सुख दोनों साथ चलते हैं। शायद यही वजह है कि एक तरफ वह अपने दर्द को दिल में संजोए हुए हैं और दूसरी तरफ समाज और राजनीति पर अपने व्यंग्य से लोगों को मुस्कुराने का मौका भी देते रहते हैं।