
प्रेग्नेंसी और धोखे के आरोपों के बीच मुश्किल तलाक। (फोटो सोर्स: IMDb)
Om Puri First Wife Seema Kapoor: फिल्ममेकर सीमा कपूर ने हाल ही में ओम पुरी से अपने दर्दनाक अलगाव के बारे में बात की। सीमा कपूर ने 10 साल तक साथ रहने के बाद 1991 में ओम पुरी से शादी की थी। मशहूर एक्टर ओम पुरी और फिल्ममेकर-राइटर सीमा कपूर ने तलाक के कई दशकों बाद अपने बीच की बुरी यादों को भुला दिया था और सारे गीले शिकवे मिटा दिए थे। शायद यही वजह है कि 2017 में जब ओम पुरी की मौत होने तक उनके रिश्ते बहुत अच्छे रहे, लेकिन उन दोनों का अलग होना और तलाक बहुत बुरा था। बता दें कि सीमा कपूर ने एक्टर पर ये भी आरोप लगाया कि जब वो प्रेग्नेंट थीं, तब ओम ने उन्हें धोखा दिया था। ओम पुरी की एक्स वाइफ सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- 'मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं'
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को याद किया जब न सिर्फ ओम से उनका रिश्ता टूटा, बल्कि उन्हें मिसकैरेज का भी सामना करना पड़ा। हालांकि उनके आस-पास के लोगों ने, जिनमें उनके भाई और एक्टर अन्नू कपूर भी शामिल थे, सीमा को कानूनी रास्ता अपनाने और ओम को उनके कामों की सज़ा दिलाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वह झगड़ा नहीं करना चाहती थीं।
'हिंदी रश' के साथ बातचीत में सीमा कपूर ने कहा, "जब पुरी साहब के साथ रिश्ते खराब हो गए और उनकी जिंदगी में कोई और आ गया था, उस समय मैं प्रेग्नेंट थी। मैं अपनी मां के साथ रहने के लिए राजस्थान चली गई। हर कोई, खासकर भाई एक्टर अन्नू कपूर, इस मामले में कुछ करना चाहते थे क्योंकि वो मुझसे बहुत प्यार करते थे और मुझे तकलीफ में नहीं देख सकते थे। वो कानूनी लड़ाई लड़ना चाहते थे, लेकिन मैं किसी भी तरह का झगड़ा नहीं चाहती थी। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि हमारा रिश्ता सच में खत्म हो जाएगा। मुझे लगा कि अगर मैंने उन्हें लड़ने दिया, तो इस रिश्ते का जो भी भविष्य हो सकता था, वो खत्म हो जाएगा।"
अपने बच्चे को न बचा पाने की बात याद करते हुए सीमा ने कहा कि इसके बाद उन्होंने खुद को संभालने के लिए अपने खोए हुए बच्चे को चिट्ठियां लिखना शुरू किया। उन्होंने बताया कि इसी तरह उन्होंने लाइफ में दोबारा लिखना शुरू किया और बाद में अपनी ऑटोबायोग्राफी भी लिखी। सीमा कपूर ने दुखद मिसकैरेज (गर्भपात) से उबरने के बारे में बात की...
उन्होंने याद करते हुए कहा, "दुर्भाग्य से, मैंने अपना बच्चा खो दिया। वो बच्चा मेरे लिए बहुत मायने रखता था, खासकर इसलिए क्योंकि पुरी साहब वापस नहीं आ रहे थे और मेरा दोबारा शादी करने का कोई इरादा नहीं था। वो बच्चा ही मेरे लिए सब कुछ था, और फिर वो भी चला गया। मैं अपना दुख किसी के साथ बांटना चाहती थी, लेकिन नहीं कर पाई क्योंकि मेरे परिवार के बाकी लोग, जिनमें मेरी मां और भाई भी शामिल थे, उतने ही दुखी थे। इसलिए, मैंने बच्चे को खत लिखना शुरू किया। जब मैं दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई, तो मुझे एहसास हुआ कि उस दर्द को कागज पर उतारना जरूरी है। मेरे अंदर दर्द का ज्वालामुखी फूट रहा था।"
सीमा ने बताया, "मैं उन लेटर्स में अपने बच्चे से पूछा, 'तुम क्यों नहीं आए? क्या कोई कमी रह गई थी?' मैंने बच्चे के नजरिये से जवाब भी लिखा। मुझे लगा कि किसी और व्यक्ति के साथ दुख बांटने के बजाय पेन और कागज के साथ अपना गम बांटना ज्यादा अच्छा है।"
सीमा कपूर ने 10 साल तक साथ रहने के बाद 1991 में ओम पुरी से शादी की। हालांकि, उनकी शादी सिर्फ आठ महीने तक चली और फिर वो अलग हो गए। मिसकैरेज के बाद, ओम ने एक सेक्रेटरी के हाथों उन्हें मुआवजे के तौर पर 25,000 रुपये भेजे, लेकिन उन्होंने ये पैसा लेने से इनकार कर दिया।
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में सीमा कपूर ने कहा, "मुझे सांत्वना देने की तो बात ही छोड़िए, उन्होंने अपने सेक्रेटरी के हाथों 25,000 रुपये भेजे। मैंने इसे ठुकरा दिया, और उनके सेक्रेटरी ने मुझसे कहा, 'यही अहंकार तुम्हें बर्बाद कर रहा है।' लेकिन जिसे वो अहंकार समझते थे, वो मेरा आत्म-सम्मान था।"
सीमा से अलग होने के बाद, ओम पुरी ने 1993 में पत्रकार नंदिता से शादी की। मगर अपनी ज़िंदगी के आखिरी सालों में उन्होंने एक बार फिर सीमा को फोन किया और अपने किये दुर्व्यवहार पर उनसे माफी मांगी। 2017 में 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
Updated on:
22 Jun 2026 05:55 pm
Published on:
22 Jun 2026 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
