बॉलीवुड

महेश भट्ट के बाद Amyra Dastur ने एक्ट्रेस लवीना लोध के आरोपों को बताया झूठ, ड्रग्स और लड़की सप्लाई का किया था दावा

एक्ट्रेस लवीना लोध (Luviena Lodh) के आरोपों से महेश भट्ट के इंकार करने के बाद अब अमायरा दस्तूर ने भी इसे झूठ बता दिया है। लवीना ने ड्रग्स और लड़कियों की सप्लाई किए जाने की बात बताई थी।

2 min read
Oct 25, 2020
Amyra Dastur refutes Luviena Lodh allegations

नई दिल्ली | फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और उनके भांजे पर गंभीर आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस लवीना लोध (Luviena Lodh) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। लवीना, महेश भट्ट के भांजे सुमित सबरवाल की पत्नी हैं जिन्होंने ड्रग्स (Drugs) और लड़किया सप्लाई करने का खुलासा किया था। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि उनके पति सुमित इस तरह के काम करते हैं और महेश भट्ट उनका साथ देते हैं। इस मामले में लवीना ने अमायरा दस्तूर (Amyra Dastur) और सपना पब्बी (Sapna Pabbi) जैसी एक्ट्रेस का नाम भी लिया था कि उन्हें ड्रग्स भेजा जाता है। अब लवीना के इन दावों को महेश भट्ट और अमायरा ने सिरे से खारिज कर दिया है।

अमायरा दस्तूर ने लवीना के आरोपों को बताया झूठ

दरअसल, लवीना ने वीडियो में बताया था कि वो सुमित से तलाक लेना चाहती हैं। जिसके बाद से उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनके वीडियो के बाद महेश भट्ट के वकील की तरफ से सफाई दी गई थी। अब एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर की वकील ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा है कि मेरी क्लाइंट अमायरा दस्तूर को लेकर झूठी अफवाहें फैलाई गई हैं। लवीना लोध के वीडियो में गलत स्टेटमेंट दिया गया है, मेरी क्लाइंट उनके आरोपों से साफ इंकार करती हैं। वो कानून के जरिए अपने अधिकार सुरक्षित करेंगी। उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है जब कोई किसी पर बेवजह हमले करता है।

महेश भट्ट ने दी थी सफाई

बता दें कि इससे पहले महेश के प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स द्वारा ट्विटर पर ट्वीट करते हुए एक पोस्ट साझा किया गया था। जिसमें लिखा था- लवीना लोध ने जो वीडियो जारी किया है उसपर अपने क्लाइंट महेश भट्ट की तरफ के हम सभी आरोपों से इंकार करते हैं। इस तरह के आरोप ना सिर्फ गलत हैं बल्कि कानून में इसके गंभीर परिणाम हैं। हमारे क्लाइंट इस पर जल्द एक्शन लेंगे।

लवीना ने महेश भट्ट को बताया था सबसे बड़ा डॉन

लवीना ने अपने वीडियो में महेश भट्ट को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डॉन बताते हुए कहा था कि उन्होंने कई लोगों का करियर बर्बाद कर दिया है। अगर महेश भट्ट के हिसाब से कोई नहीं चलता है तो वो उसका जीना दूभर कर देते हैं। कितने डायरेक्टर्स, एक्टर्स और कंपोजर्स की जिंदगियां बर्बाद कर चुके हैं। वो एक फोन करते हैं और काम से निकाल दिया जाता है। उन्होंने मुझे घर से निकालने की कोशिश भी की है। मेरे पीछे पड़े हुए हैं। वो बहुत पावरफुल है। अगर कल कोई हादसा मेरे या मेरे परिवार के साथ होता है तो महेश भट्ट, सुमित सबरवाल और उनका परिवार जिम्मेदार होगा। लोगों को पता तो चले कि बंद दरवाजे के पीछे इन्होंने कितनी जिंदगियां बर्बाद की हैं।

Published on:
25 Oct 2020 02:11 pm
Also Read
View All