बॉलीवुड

अंबानी फैमिली का जान्हवी कपूर के घर जाने से बॉलीवुड में हंगामा

अंबानी परिवार का जान्हवी कपूर के घर पहुंचना बॉलीवुड इंडस्ट्री में टेबल टॉक खबर बनी हुई है। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के पंडित इसे अलग-अलग एंगल दे रहे हैं। दरअसल, मुंबई में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट अटेंड करने के बाद अंबानी परिवार के अनंत अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी और आनंद पीरामल जान्हवी के घर पहुंचे थे।

less than 1 minute read
Apr 14, 2024

अंबानी परिवार के कुछ सदस्य बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के घर पहुंचे। मुंबई में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में अंबानी परिवार से अनंत अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका अंबानी शामिल हुए थे। इसके बाद सभी जान्हवी कपूर के घर चले गए।


सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर के घर जाते हुए अनंत, ईशा और श्लोका की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में लोग ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर जान्हवी और अंबानी परिवार की मुकालात के पीछे क्या वजह रही होगी, लेकिन अभी तक इसका पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें: नीता अंबानी ने पहना 5,00,00,00,000 रुपये का हार, जीरो गिनते-गिनते घूम जाएगा सिर


मुंबई में शनिवार रात को सिंगर दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट होस्ट किया था। इसमें कृति सेनन, वरुण धवन, तमन्ना भाटिया और आयुष्मान खुराना समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। इसमें अंबानी परिवार के सदस्य भी शामिल थे, जिसके बाद वो जान्हवी कपूर के घर चले गए।

Published on:
14 Apr 2024 04:06 pm
Also Read
View All