बॉलीवुड

‘इसी ओवरएक्टिंग की वजह से फ्लॉप…’, लाइगर को टाइगर सुनने पर ट्रोल हुईं Ananya Panday

हाल में अनन्या पांडे (Ananya Panday) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म 'लाइगर' रिलीज हुई, जो फिलहाल तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास चल नहीं पाई, लेकिन इसी बीच अनन्या को अपनी फिल्म 'लाइगर' का नाम 'टाइगर' सुनाई दिया, जिसको लेकर वो ट्रोल हो गईं।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2022, 9:56 AM IST
लाइगर को टाइगर सुनने पर ट्रोल हुईं Ananya Panday
लाइगर को टाइगर सुनने पर ट्रोल हुईं Ananya Panday

अनन्या पांडे (Ananya Panday) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म 'लाइगर' को गुरूवार रात रिलीज कर दिया गया था, लेकिन हिंदी भाषा में इस फिल्म को बीते शुक्रवार की सुबह रिलीज किया गया। शुरूआत में फिल्म को दर्शकों का मिक्स रिएक्शन मिला, लेकिन विकेंड में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। 125 करोड़ के बजट में बनी लाइगर अभी रिलीज के दूसरे दिन इसके मुकाबले आधी भी कमाई नहीं कर पाई। इसी बीच अनन्या पांडे का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते वो एक बार फिर ट्रोर्ल्स के निशाने पर आ गई हैं।

दरअसल, अनन्या पांडे ये वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट का है। जहां पैपराजी उनकी फोटो-वीडियो लेने पहुंची थी। इसी बीच किसी ने उनको उनकी फिल्म का टाइटल देते हुए 'लाइगर गर्ल' के नाम से पुकार, लेकिन अनन्या इस नाम से चौंक गई और इसके पीछे की वजह ये है कि उनको लाइगर का टाइगर सुनाई दिया। बस उनका ये रिएक्शन ट्रोलर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया। वीडियो में पैपराजी के बीच से कोई कहता है कि 'लाइगर गर्ल', तो अनन्या चौंकते हुए कहती हैं 'क्या टाइगर'। फिर पैपराजी जवाब देता है कि 'लाइगर बोला', जिसपर एक्ट्रेस हंसते हुए कहती हैं कि 'मुझे लगा कि टाइगर गर्ल बोला है'।

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं OTT का फुल फॉर्म? केवल भारत में हैं 45 करोड़ सब्सक्राइबर्स इसलिए फ्लॉप हो रही फिल्में


जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करने के साथ-साथ उनकी फिल्म फ्लॉप क्यों हुई इसका कारण भी बता दिया। वीडियो पर यूजर्स एक्ट्रेस को कमेंट्स कर काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'सस्ता वाला नशा करोंगे तो लाइगर का टाइगर ही सुनाई देगा'। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि 'नशा ही इतना है कि कुछ भी बोल रही है'। इसके अलावा एक और यूजर लिखता है कि 'इसी ओवरएक्टिंग की वजह से लाइगर फ्लॉप हुई है'। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि 'टैलेंट ही इतना है अब सुनाई भी नहीं दे रहा है'।


बता दें कि पहले से अनन्या पांडे का उनकी 'लाइगर' के एक डायलॉग को लेकर मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल, फिल्म के एक सीन में एक्टेस ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसकी वजह से ट्रोर्ल्स उनके पीछे पड़ चुके हैं और किसी ने किसी बहाने से उनके उनको ट्रोल करने का मौका खोज रहे हैं। वहीं अगर फिल्म के बारे में बात की जाए तो, इसको करण जौहर (Karan Johar) द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म को साउथ डायरेक्टर पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में अनन्या और विजय के अलावा माइक टायसन, राम्या कृष्णन और रोनित रॉय जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ऐसी थी बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार एक्ट्रेस की कहानी! बेटी और दामाद भी बने बड़े सुपरस्टार

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा