बॉलीवुड

अनन्या पांडे ने बिकिनी में शेयर की मां के साथ फोटो

अनन्या पांडे ने मदर्स डे के मौके पर मां भावना पांडे के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में अनन्या और उनकी मां भावना दोनों बिकिनी में नजर आ रहे हैं।

2 min read
May 10, 2021
Ananya Panday

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से ही अनन्या ने अपने हॉटनेस से लोगों को घायल कर दिया था। फिल्म के रिलीज को दो साल पूरे हो चुके हैं और अनन्या फिल्म इंडस्ट्री में अपना जगह स्थापित करने में लगी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 18 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी मां के साथ अपनी बिकिनी फोटो शेयर की है।

दरअसल, 9 मई को देशभर में मदर्स डे मनाया गया। इस खास मौके पर सेलेब्स ने अपनी मां के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किए। ऐसे में भला अनन्या पांडे कैसे पीछे रह सकती थीं। उन्होंने भी मदर्स डे के मौके पर अपनी मां के नाम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने मां भावना पांडे के साथ कई तस्वीरें शेयर की। सबसे पहली तस्वीर ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस तस्वीर में भावना पांडे और अनन्या दोनों बिकिनी में नजर आ रहे हैं। नन्ही सी अनन्या ने ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद क्यूट दिख रही हैं। वहीं, भावना पांडे मल्टी कलर की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। वह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनकी इस तस्वीर को देखकर समझा जा सकता है कि अनन्या पांडे को हॉटनेस कहां से मिली है। उनकी ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पर 7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस कमेंट कर दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द ही डायरेक्टर शकुन बत्रा की फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं। इसके साथ ही, अनन्या फिल्म ‘लाइगर’ में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी।

Published on:
10 May 2021 05:26 pm
Also Read
View All