Alanna Pandey Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे मां बन चुकी हैं। अलाना की पति और बच्चे के साथ एक वीडियो सामने आई है। आइए डालते हैं इस वीडियो पर नजर।
Alanna Pandey Baby Boy: एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे मां बन गई हैं। अलाना के पति आइवर मैक्रे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर अनाउंस किया कि वे मम्मी-पापा बन गए हैं और बच्चे का चेहरा भी दिखाया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो पर लगातार बधाई वाले कमेंट्स आ रहे हैं।
अलाना ने बेटे को जन्म दिया है। पति आइवर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जैसे ही उन्होंने यह वीडियो डाला, अलाना ने कमेंट कर लिखा, "हमारा नन्हा एंजल यहां है।" अनन्या ने इस वीडियो को शेयर कर इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'मेरा खूबसूरत बच्चा भांजा यहां है।"
यह भी पढ़ें: ससुराल में आई Sonakshi Sinha को मां की याद, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
अलाना एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। अलाना पांडेय और आइवर मैक्रे की शादी पिछले साल हुई थी। उनकी शादी में शाहरुख खान के साथ कई बॉलीवुड स्टार्स मौजूद हुए थे। वहीं, अब बच्चे के जन्म के पर उनके फैंस माता-पिता को बधाई दे रहे हैं।