5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलाक और खालीपन पर सेलिना जेटली ने बयां किया दर्द, भावुक होकर बोलीं- अकेले रोती रही

Celina Jaitly Emotional On Divorce: अभिनेत्री सेलिना जेटली ने हाल ही में तलाक और निजी जिंदगी पर खुलकर दर्द बयां किया है।

2 min read
Google source verification
Celina Jaitly Emotional On Divorce

Celina Jaitly Emotional On Divorce (सोर्स- एक्स)

Celina Jaitly Emotional On Divorce: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपने निजी जीवन में कई मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक तरफ जहां वह अपने वैवाहिक विवाद और कानूनी लड़ाई का सामना कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर पारिवारिक परिस्थितियों ने भी उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया है। इन सबके बीच हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने दर्द, संघर्ष और आत्मविश्वास वापस पाने की कहानी लोगों के साथ साझा की।

घरेलू हिंसा मामले को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई (Celina Jaitly Emotional On Divorce)

सेलिना जेटली ने ऑस्ट्रियाई कारोबारी पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और व्यवहारिक दबाव जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की है। इस मामले ने उनके निजी जीवन को काफी प्रभावित किया है और इसी के साथ उनका वैवाहिक संबंध भी विवादों में आ गया।

इसी दौरान एक और व्यक्तिगत चिंता उन्हें लगातार परेशान कर रही है। उनके भाई विक्रांत जेटली पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात में हिरासत में बताए जा रहे हैं और इस मुश्किल समय में भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इन परिस्थितियों ने अभिनेत्री को मानसिक रूप से काफी झकझोर दिया।

'लोगों ने मेरी मुस्कान देखी, दर्द नहीं' (Celina Jaitly Emotional On Divorce)

हाल ही में साझा किए गए अपने पोस्ट में सेलिना ने बताया कि कई रातें ऐसी थीं जब वह अकेले रोती रहीं और कई दिन ऐसे भी आए जब उन्हें भीतर से बिल्कुल खालीपन महसूस हुआ। उन्होंने स्वीकार किया कि कई बार उन्होंने खुद को संभालना बेहद कठिन पाया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

उन्होंने कहा कि आज जो उनकी मुस्कान दिखाई देती है, उसके पीछे लंबे संघर्ष और आत्मबल की कहानी छिपी है। उन्होंने यह भी लिखा कि लोगों को अक्सर किसी की जिंदगी का उजला पक्ष दिखाई देता है, लेकिन उसके पीछे का संघर्ष नजर नहीं आता।

दर्द से निकली नई ताकत और आत्मविश्वास (Celina Jaitly Emotional On Divorce)

सेलिना ने अपने संदेश में यह भी बताया कि उन्होंने धीरे-धीरे खुद को फिर से संभालना सीखा। उन्होंने खुद के भीतर शांति तलाशने की कोशिश की और उसी प्रक्रिया ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया। उनका मानना है कि जब व्यक्ति खुद को समझना शुरू करता है, तभी जीवन सही दिशा में आगे बढ़ने लगता है।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए लोगों को भी प्रेरित किया कि मुश्किल समय में दुनिया के पीछे भागने के बजाय खुद से जुड़ना ज्यादा जरूरी होता है। यही रास्ता व्यक्ति को आत्मविश्वास और संतुलन देता है।

'रोना कमजोरी नहीं, भावनाओं का बोझ हल्का करना है'

अभिनेत्री ने अपने संदेश में भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें स्वीकार करने की बात कही। उनका कहना है कि रोना कमजोरी नहीं बल्कि मन को हल्का करने का एक स्वाभाविक तरीका है। उन्होंने विश्वास जताया कि कठिन समय हमेशा स्थायी नहीं होता और धीरे-धीरे परिस्थितियां बेहतर होती हैं।

लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं सेलिना

वर्क फ्रंट की बात करें तो सेलिना जेटली पिछले कई वर्षों से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। वो आखिरी बार साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'थेंक्यू' में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं और अपनी जिंदगी के अनुभव साझा करती रहती हैं।

उनकी हालिया पोस्ट ने एक बार फिर यह साबित किया है कि मुश्किल परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से आगे बढ़ा जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग