
Sonia Mann Lashes On Raghav Chadha (सोर्स- एक्स)
Sonia Mann Lashes On Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी की नेता और पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने हाल ही में राघव चड्ढा को राज्यसभा से उपनेता के पद से हटाए जाने पर वीडियो शेयर करते हुए बात की है। अभिनेत्री सोनिया मान ने आप के सासंद राघव पर जमकर हमला बोला है। क्या कुछ कहा है सोनिया ने, चलिए जानते हैं।
राघव चड्ढा के बारे में बात करते हुए सोनिया मान ने वीडियो जारी किया। सोनिया ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- जो डर गया वो मर गया, क्योंकि पिछले लंबे समय से जो वो संसद में मुद्दे उठा रहे हैं बहुत ही सोफ्ट मुद्दों की बात कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर समोसे की बात। क्या इसलिए बनाया था आपको राज्यसभा का सदस्य? पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं आप। पूरे देश की बात करनी होती है और इतना सा टाइम मिलता है। उस इतने से टाइम में बहुत ही जरूरी बातें रखनी होती हैं।
आगे बात करते हुए सोनिया ने कहा, 'कितने सदस्य हैं आप के पास जो अपनी बात यूं रख सकते हैं। हमारे पंजाब के लिए आज तक क्या मुद्दा उठाया है आपने, किसानों का मुद्दा उठाया है कि आज तक मोदी जी ने एमएसपी क्यों नही दी। बीजेपी ने इतना पैसा रोख रखा है क्या उसकी बात की आपने। क्यों करेंगे आप बातें क्योंकि मोदी जी नाराज ना हो जाएं। डरके राजनीति नहीं की जाती राघव जी।'
'आप बात कर रहे हैं कि आप आपको आम मुद्दे उठाने से रोक रही है। उस आप पार्टी ने, अरविंद केजरीवाल ने आज आम से सीए को उठाकर मंत्री बना दिया। ये गलती की है हमने। आपको लोकसभा की टिकट भी दी थी। इतने फेमस ही थे तो क्यों नहीं जीत गए। कुछ तो शर्म करो राघव चड्ढा।'
वीडियो में राघव चड्ढा ने मध्यम वर्ग पर टैक्स का दबाव, पितृत्व अवकाश, बैंकिंग नियमों में जुर्माना, फूड मिलावट, एयरलाइन चार्जेस, परीक्षा पेपर लीक, वायु प्रदूषण, स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी, गिग वर्कर्स के अधिकार और डेटा प्राइवेसी जैसे कई अहम मुद्दों को संसद में उठाने की बात कही थी। यही वजह थी कि परिणीति ने पहले इस वीडियो को शेयर कर उनका समर्थन जताया।
हालांकि, पोस्ट हटाए जाने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या अभिनेत्री ने अपना समर्थन वापस ले लिया है या इसके पीछे कोई और वजह है।
यह पहला मौका नहीं है जब परिणीति चोपड़ा ने सार्वजनिक तौर पर अपने पति का समर्थन किया हो। इससे पहले भी जब राघव चड्ढा ने संसद में पितृत्व अवकाश जैसे संवेदनशील विषय पर बात की थी, तब परिणीति ने भावुक संदेश साझा करते हुए उनके विचारों की सराहना की थी। उस वक्त उन्होंने पेरेंटिंग को साझा जिम्मेदारी बताते हुए पति के नजरिए की तारीफ की थी।
Updated on:
04 Apr 2026 01:03 pm
Published on:
04 Apr 2026 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
