
Sonakshi Sinha Post After Marriage: सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के दो हफ्ते बाद इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शेयर की गई तस्वीरों में सोनाक्षी पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम के साथ दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीरें सोनाक्षी सिन्हा की शादी की हैं। सोनाक्षी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उन्हें माता-पिता की याद आ रही है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में सोनाक्षी अपनी मां को गले लगाए नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पिता पीछे खड़े हुए हैं। दूसरी तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में सोनाक्षी और उनकी मां हैं और चौथी तस्वीर में सोनाक्षी अपने माता-पिता दोनों को गले लगाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, वीडियो पर आ रहे ताबड़तोड़ व्यूज
सोनाक्षी सिन्हा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "शादी में मां ये सोचकर रोने लगी थीं कि मैं घर से जा रही हूं। मैंने मां को कहा कि मां, परेशान मत हो…जुहू से बांद्रा केवल 25 मिनट ही है। आज इन्हें थोड़ा ज्यादा मिस कर रही हूं इसलिए खुद को भी वहीं सेम चीज बता समझा रही हूं। आशा करती हूं घर पर संडे सिंधी करी बनी होगी…जल्दी मिलती हूं।"
Published on:
08 Jul 2024 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
