बॉलीवुड

अनन्या पांडे ने फैशन इवेंट में मचाया तहलका, तस्वीरें और वीडियो वायरल

Ananya Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों पेरिस में हैं और वहां एक फैशन इवेंट में धूम मचा रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2024, 10:36 PM IST
Ananya Pandey
Ananya Pandey

Ananya Pandey In Paris: हाल ही में वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ में नजर आने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों पेरिस में हैं और वहां एक फैशन इवेंट में धूम मचा रही हैं।

मंगलवार को अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेरिस की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उन्हें यहां फैशन लेबल चैनल ने फैशन इवेंट के लिए इनवाइट किया था, जहां उन्होंने इस साल की शुरुआत में हुए क्रूज शो के लुक 9 को पहना था।

फैशन की दुनिया में अनन्या पांडे ने गाड़े झंडे

इस इवेंट के दौरान उन्होंने कई अलग-अलग आउटफिट में अपना जलवा बिखेरा। इस तरह के एक खास इवेंट में उनकी मौजूदगी ना केवल सिनेमा में बल्कि फैशन की दुनिया में भी उनके बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।

'कॉल मी बे' की हालिया सफलता के बाद एक्ट्रेस अनन्या लगातार सुर्खियों में है और वह अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं। उनके अनोखे और स्टाइलिश 'बेला बे चौधरी' के किरदार ने ना केवल भारत में दिल जीता है, बल्कि विदेशों में भी काफी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

जनरेशन जेड के लिए वो एक फेमस चेहरा हैं और युवा दर्शकों से जुड़ने की चाह रखने वाले ब्रांडों के लिए वह एक जाना-माना नाम बन गई हैं। अनन्या लग्जरी लेवल से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े 15 से अधिक बड़े ब्रांड्स का एड करती हैं। चाहे ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, अनन्या तेजी से अपनी पीढ़ी के लिए एक इंटरनेशनल आइकन बन रही हैं।

इस बीच, एक्ट्रेस अगली बार फिल्म 'सीटीआरएल' में दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन ‘लुटेरा’ फेम विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है।

फिल्म में वह एक इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा, उनकी ‘शंकरा’ भी पाइपलाइन में है, जिसमें वह बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Updated on:
1 Oct 2024, 10:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा