29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नताशा ने हार्दिक से इस कदर बनाई दूरी! खुशी जाहिर करते हुए लेटेस्ट पोस्ट में दिया ये बड़ा हिंट

Natasa Hardik Pandya Divorce: नताशा हार्दिक पांड्या से अलग होकर बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में जो लिखा उसे पढ़कर फैंस खुश और हैरान दोनों हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 1 Oct 2024, 1:44 PM IST

Natasa Hardik Pandya Divorce

Natasa Hardik Pandya Divorce

Natasa Hardik Pandya: अपना प्यार और अपना पति दोनों चीजें खोने के बाद भी नताशा के हौसले कम नहीं हुए। नताशा जहां हार्दिक पांड्या से बेहद प्यार करती थीं वहीं जब दोनों ने तलाक की अनाउंसमेंट की तो वह उससे पहले ही देश छोड़कर सर्बिया चली गईं। हार्दिक पांड्या से नताशा का प्यार इतना गहरा था कि उसका सबूत उनका भरोसा था जो उन्होंने अपने पति पर किया था। नताशा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी और फिर हार्दिक और उन्होंने शादी की। इसके बाद अचानक कपल के बीच दूरिया आनी शुरू हो गई। उनका बेटा जब हुआ तो नताशा ने लाख कोशिशें की, जिससे उनका घर ना टूटे। पर वह आखिर में हार गई और नताशा और हार्दिक का तलाक हो गया। ऐसे में नताशा अब अपने बेटे और दोस्तों के साथ खुश हैं। उनका नया पोस्ट काफी हिंट दे रहा है कि अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने को तैयार हैं। जिसे देखकर उनके फैंस भी खुश हो रहे हैं वह हार्दिक के फैंस हैरान हो रहे हैं। 

नताशा हुई हार्दिक पांड्या से पूरी तरह अलग (Natasa Instagram)

नताशा अक्सर ही अपनी फीलिंग्स इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती है। उन्होंने अपने तलाक की अनाउंसमेंट भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके ही दी थी। अब ऐसे में एक बार फिर नताशा का पोस्ट उनके फैंस को सोच में डाल रहा है। नताशा ने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपनी गाड़ी में बेटे अगस्त्या के साथ बैठी हुई हैं और उन्होंने स्नैपचैट के फिल्टर से अपनी और बेटे के बालों पर चोटी बनाई है और दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उन्होंने फोटो के ऊपर दिल का इमोजी बनाया हुआ है। जिसे देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह चाहते हैं कि नताशा ऐसे ही खुश रहे। वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि नताशा अब अपनी जिंदगी में ऐसे ही आगे बढ़ रही हैं। उन्हें एक सहारे की जरूरत है जो शायद उनका दोस्त या उनके बॉयफ्रेंड कहे जाने वाले अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक हैं। अब नताशा को फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं और अलग-अलग रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Govinda First Reaction: गोली लगने पर आया गोविंदा का पहला रिएक्शन, लड़खड़ाती आवाज सुनकर फैंस डरे

नताशा को सपोर्ट में आए सोशल मीडिया यूजर्स (Natasa Hardik Pandya Divorce)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “नताशा तुम हमेशा ऐसे ही खुश रहना और तुम बस जल्द शादी कर लो।” दूसरे ने लिखा, “नताशा तुम्हारा और हार्दिक का अलग होने हमे अच्छा नहीं लगा। क्या तुम दोनों वापस साथ नहीं आ सकते।” तीसरे ने लिखा, नताशा तुम जो भी फैसला लेगी उसमें हम तुम्हारे साथ हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “नताशा तुम्हें और हार्दिक को ये बात समझ आ गई होगी कि प्यार जैसी फीलिंग्स इस दुनिया में नहीं है।” 

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग