29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govinda First Reaction: गोली लगने पर आया गोविंदा का पहला रिएक्शन, लड़खड़ाती आवाज सुनकर फैंस डरे

Govinda First React Firing Incident: एक्टर गोविंदा को मंगलवार सुबह गोली लग गई। उन्होंने हॉस्पिटल से अब एक बयान जारी किया है। जिसे सुनकर फैंस काफी परेशान हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 1 Oct 2024, 12:07 PM IST

Govinda first reaction

Govinda first reaction

Govinda First React Firing Incident: सुबह-सुबह खबर आई कि बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद उनके मैनेजर शशि ने बयान जारी कर उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि वह खतरे से बाहर हैं। अब ऐसे में गोविंदा ने खुद हॉस्पिटल से पहला ऑडियो मैसेज भेजा है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें गोविंदा की आवाज सुनाई दे रही है। वह अपने फैंस को खुद अपनी तबीयत के बारे में बता रहे हैं। पर उनकी आवाज सुनकर उनके फैंस खुश नहीं बल्कि और ज्यादा परेशान हो गए हैं। वह उनकी आवाज सुनने के बाद और डर गए हैं।

गोविंदा ने दिया अपना पहला बयान (Govinda First React Firing Incident)

गोविंदा ने अपने फैंस के लिए एक मैसेज भेजा है। उनका एक ऑडियो आया है जिसमें वह अपनी हालत के बारे में और गोली कैसे लगी पूरी जानकारी दे रहे हैं। गोविंदा ऑडियो में कह रहे है, “नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा, आप लोगों के आशीर्वाद, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा की वजह से ठीक हूं, गोली लगी थी पर अब निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टर का, आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल जी का और आप सब लोगों की प्रार्थना के लिए धन्यवाद। प्रणाम।” इसके बाद फैंस को उनकी आवाज में उनके दर्द का अंदाजा हो रहा है। फैंस का कहना है कि उनकी आवाज लड़खड़ा रही है। वह काफी दर्द में फैंस को थैंक यू बोल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : गोविंदा को कैसे लगी गोली? बंदूक लेकर कहा जा रहे थे एक्टर? मैनेजर ने दिया चौंकाने वाला बयान

गोविंदा के लिए दुआ कर रहे फैंस

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “गोविंदा जी आप बस जल्द ठीक हो जाइए।” दूसरे ने लिखा, “गोविंदा जी आपकी आवाज सुन ली। अब पता चल गया कि आप ठीक है।” तीसरे ने लिखा, “सुबह-सुबह आपने हमें डरा दिया। आपकी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आपकी आवाज में आपका दर्द नजर आ रहा है आप केवल अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।”

यह भी पढ़ें : ऐश्वर्या- अभिषेक की तलाक की खबरों के बीच नव्या नंदा ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- तुमने गुस्सा दिला दिया…

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग