
Actor Govinda Health Update
Govinda Firing Incident: गोविंदा को लेकर बड़ी खबर आई कि उन्हें गोली लगी है। इसके बाद उनके फैंस काफी डर गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि कैसे ये बड़ा हादसा हुआ। अब उनके मैनेजर ने पूरी सच्चाई बताई है। साथ ही उन्होंने गोविंदा की हालत पर बड़ा अपडेट भी दिया है। फिलहाल गोविंदा आईसीयू में भर्ती है और उनके फैंस उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है हर कोई जानना चाहता है कि गोविंदा खतरे से बाहर हैं या नहीं?
गोविंदा अक्सर अपनी फिल्मों और अपनी हंसी मजाक से अपने फैंस को खुश करते रहते हैं। ऐसे में जब उनके पैर में गोली लगने की खबर आई तो हर कोई सहम गया। अब गोविंदा के मैनेजर ने कुछ बड़े खुलासे किए हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है। मैनेजर शशि सिन्हा ने ANI से बात की। उन्होंने बताया, “गोविंदा कोलकाता जाने को तैयार हो रहे थे। जाने से पहले वह अपनी रिवाल्वर को साफ करने के बाद केस में रख रहे थे तभी वह उनके हाथ से छूट गई और मिस फायर हो गया। जब मिस फायर के कारण गोली पैर में जा लगी।”
शशि ने आगे कहा, “गोविंदा खूब में लथपथ हो गए थे। जब उन्हें गोली लगी उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर ने गोली पैर से निकाल दी है। वह खतरे से बाहर है पर अभी भी उन्हें ICU में रखा गया है। पुलिस को पूरे मामले में बारीकी से देख रही है।” अब गोविंदा की बेटी उनका ध्यान रख रही है। वहीं, उनकी पत्नी भी उनके साथ हॉस्पिटल में मौजूद हैं।
Updated on:
1 Oct 2024, 11:24 AM IST
Published on:
1 Oct 2024, 11:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.