बॉलीवुड

अनीस बज्मी बना रहे है महेश बाबू की इस हिट फिल्म का हिंदी रीमेक, स्क्रिप्ट पर काम जारी

डायरेक्टर अनीस बज्मी (Director Anees Bazmee) साउथ अभिनेता महेश बाबू (South actor Mahesh Babu) की तेलुगू फिल्म 'डूकुडू' का हिंदी रीमेक (Hindi remake of Mahesh Babu's Telugu film 'Dookudu') बनाने जा रहे है। अनीस की इरोस इंटरनेशनल (Anees Bazmee and Eros International) के साथ इसके हिंदी रीमेक पर बातचीत चल रही है और कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की कगार पर है। इरोस ने कुछ समय पहले ही इस फिल्म के हिंदी रीमेक राइट्स हासिल किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2020, 1:19 PM IST
Anees Bazmee Mahesh Babu
Anees Bazmee Mahesh Babu

डायरेक्टर अनीस बज्मी (Director Anees Bazmee) साउथ अभिनेता महेश बाबू (South actor Mahesh Babu) की तेलुगू फिल्म 'डूकुडू' का हिंदी रीमेक (Hindi remake of Mahesh Babu's Telugu film 'Dookudu') बनाने जा रहे है। अनीस की इरोस इंटरनेशनल (Anees Bazmee and Eros International) के साथ इसके हिंदी रीमेक पर बातचीत चल रही है और कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की कगार पर है। इरोस ने कुछ समय पहले ही इस फिल्म के हिंदी रीमेक राइट्स हासिल किए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अनीस कुछ वक्त के लिए अपने कंफर्ट जोन कॉमेडी फिल्मों से बाहर निकलना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि कंफर्ट जोन से निकलने के लिए 'डूकुडू' सबसे अच्छी फिल्म है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अनीस की 'भूल भुलैया 2' (Next film after Anees's 'Bhool Bhulaiya 2') के बाद यह अगली फिल्म होगी।

फिल्म की मूल आत्मा में नहीं होगा कोई बदलाव
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनीस कुछ वक्त के लिए अपने कंफर्ट जोन कॉमेडी फिल्मों से बाहर निकलना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि कंफर्ट जोन से निकलने के लिए महेश बाबू की 'डूकुडू' सबसे अच्छी फिल्म है। वह लॉकडाउन की शुरुआत के बाद से रीमेक के लिए इरोस के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 2' के बाद यह अगली फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि 'डूकुडु' फिल्म की मूल आत्मा को नहीं बदला जाएगा बल्कि अनीस और इरोस हिंदी दर्शकों को ध्यान में रखकर इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

'भूल भुलैया 2' की शूटिंग की तैयारी
आपको बता दें कि अनीस बज्मी को बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशकों में गिना जाता है। उन्होंने 'नो एंट्री', 'सिंह इज किंग', 'वेलकम', 'रेडी', 'वेलकम बैक' और मुबारकां जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। अनीस जल्द ही 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। अनीस कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं, लेकिन अब वह लंबे समय बाद एक लव स्टोरी पर काम करते हुए नजर आ सकते हैं।

'डूकुडु' 2011 में हुई थी रिलीज
गौरतलब है कि तेलुगू फिल्म 'डूकुडू' 23 सितंबर, 2011 रिलीज हुई थी। आज के समय के हिसाब से इसे बनाने के लिए स्क्रिप्ट में थोड़ा बदलाव महत्वपूर्ण है। अब इस पर काम किया जा रहा है। सूत्र ने कहा कि फिल्म साइन होने में फिलहाल देरी हो रही है, क्योंकि अनीस और इरोस के बीच फाइनेंशियल टर्म्स एंड कंडीशन्स पर बात फाइनल नहीं हो पाई है। यह जल्द हो सकता है। माना जा रहा है कि अनीस और इरोस के बीच जल्द ही डील होने वाली है और फिर मुख्य अभिनेता के लिए तलाश शुरू होगी।

Updated on:
30 Aug 2020, 1:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब