बॉलीवुड

75 लड़कियों को डेट करने के वाले अंगद ने गुरुद्वारे में क्यों की थी गुपचुप तरीके से शादी?

Angad bedi birthday : बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी (angad bedi) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं
2 min read
Feb 06, 2020
angad_bedi_date_more_than_seventy_five_girls_before_neha_dhupia_merriage.jpg
,,,,

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी (angad bedi) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।6 फरवरी 1983 को पैदा हुए अंगद पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी (cricketer bishan singh bedi) के बेटे है। अंगद बॉलीवुड में आने से पहले क्रिकेट खेलते थे। लेकिन उसमें मन मुताबिक सफलता ना मिलने के बाद वे हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाने आ गए। अंगद का फिल्मी सफर साल 2014 में शुरू हुआ था। उन्होंने फिल्म ‘काया तरण' (kaya taran) से डेब्यू किया था लेकिन फिल्म कब आई और कब कई ये पता ही नहीं चला। इसके सात साल बाद अंगद को दूसरी फिल्म मिली नाम था 'फालतू (Faaltu)'। ये भी कुछ खासा कमाल नहीं दिखा पाई। अंगद को असली पहचान मिली बिग बी कि फिल्म पिंक (Pink) से। इसके बाद उनकी फिल्म सूरमा (soorama) को भी खूब सराहा गया।

अंगद बेदी ने 10 मई 2018 को बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (neha dhupia) से गुपचुप तरीके से दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी कर ली थी। ये खबर जैसे ही सामने आई मीडिया में इनकी चर्चा होने लगी। अंगद नेता बहुत पहले से डेट कर रहे थे। यहां तक की शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट हो गई थी,। जिसके चलते दोनों ने जल्दबाजी में शादी कर ली। शादी के कुछ ही महीने बाद नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया था।

नेहा से शादी करने से पहले पहले कई लड़कियों को डेट कर चुके हैं। एक रेडियो शो में अंगद ने बताया था कि नेहा से शादी करने से पहले वे तकरीबन 75 महिलाओं को डेट कर चुके थे. अंगद ने कहा था कि वह किसी भी लड़की के साथ बहुत लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में नहीं रहे। वहीं एक इंटरव्यू में अंगद ने नेहा के बारे में बात करते हुए बताया था कि जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलता था तो मैंने नेहा को वहां देखा उन्होंने स्कर्ट पहनी हुई थी और वह रनिंग कर रही थी। ये देखकर मुझे काफी अच्छा लगा और मैं इंप्रेस हो गया था। फिर हमारी मुलाकात सालों बाद मुंबई में हुई थी। यहीं दोस्ती हुई और फिर न जाने कब प्यार हो गया।सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने अपनी शादी की खबर दी थी।

Published on:
06 Feb 2020 10:19 am