बॉलीवुड

11 साल बाद फिर साथ होगी यह सुपरहिट जोडी, कभी टॉप पर थी यह जोडी

आखिरी बार दिखे थे सलाम ए इश्क में
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2017, 1:47 PM IST
anil kapoor and juhi chawla
anil kapoor and juhi chawla

सिनेमा के बडे पर्दे पर कई जोडियों ने राज किया है। कुछ जोडियां तो ऐसी हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इनमें से एक जोडी सुपरस्टार अनिल कपूर और जूही चावला की है। हांलांकि पिछले काफी समय से यह जोडी बडे पर्दे से दूर रही लेकिन अब एक फिर से यह जोडी बडे पर्दे पर नजर आएगी। खबरों के अनुसार अनिल कनूर और जूही चावला की जोडी विधु विनोद चोपडा की आगामी फिल्म में नजर आएगी।

खबरों के अनुसार अनिल कपूर और जूही चावला विधु विनोद चोपडा की आगामी फिल्म'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में पति-पत्नी के रोल में नजर आएंगे। खबरों के अनुसार यह ऑफर विधु विनोद चोपड़ा की बहन शेलि ने उन्हें दिया है। वहीं अनिल कपूर कई अन्य अभिनेत्रियों के साथ भी काफी समय बाद बडे पर्दे पर नजर आएंगे। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित आखिरी बार 2000 में आई फिल्म पुकार में साथ-साथ दिखे थे। इसके अलावा अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की जोडी भी 17 सालों बाद फिल्म फन्ने खान में साथ दिखाई देगी।


आखिरी बार दिखे थे सलाम ए इश्क में:
ज्ञातव्य है कि अनिल कपूर और जूही चावला की जोडी आखिरी बार वर्ष 2007 में रिलीज हुई फिल्म सलाम ए इश्क में साथ नजर आए थे। इन दोनों ने साथ में ‘बेनाम बादशाह’, ‘अंदाज’, ‘दीवाना-मस्ताना’, ‘लोफर’, ‘झूठ बोले कौआ काटे’ और ‘कारोबार’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

पहली बार साथ में काम करेंगे अनिल-सोनम
विधु विनोद चोपडा की इस फिल्म फिल्म में सोनम कपूर और उनके पिता अनिल कपूर साथ में नजर आएंगे। बता दें कि अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर दोनों की बॉलिवुड में अपनी खास जगह है। इन दोनों को इंटरव्यूज में एक-दूसरे के बारे में बात करते देखना दिलचस्प होता है। हालांकि अब तक इन दोनों को बड़े पर्दे पर साथ नहीं देखा गया है। खबर है कि विधु विनोद चोपडा की फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर बाप-बेटी के किरदार में ही दिखेंगे। वहीं जूही चावला सोनम की मां का किरदार निभाएंगी।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब