बॉलीवुड

कभी बीवी को माधुरी बुलाने लगे थे अनिल कपूर ,’रेस 3′ के प्रोमोशन में किया खुलासा

हाल में अनिल कूपर ने फिल्म 'रेस 3' के प्रोमोशन के दौरान शेयर किया।

2 min read
Jun 12, 2018
anil kapoor, sunita kapoor and madhuri dixit

बॅालीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की फिल्में 80 और 90 के दौर में काफी मशहूर हुई थीं। दोनों की जोड़ी को उस जमाने में लोग काफी पसंद किया करते थे। एक वक्त ऐसा भी आया था जब इन स्टार्स ने लगातार कई फिल्मों में काम किया। उन दिनों इनकी जोड़ी को टक्कर देने वाली कोई और जोड़ी इंडस्ट्री में मौजूद नहीं थी। उसी दौरान का एक किस्सा हाल में अनिल कूपर ने फिल्म 'रेस 3' के प्रोमोशन के दौरान शेयर किया।

अनिल और माधुरी ने फिल्म 'बेटा', 'तेजाब', 'राम लखन', 'जमाई राजा', 'परिंदा' जैसी कई फिल्मों में काम किया हुआ है। उस वक्त कहा जाता था कि अनिल और माधुरी का लव अफेयर चल रहा है। तब माधुरी की शादी नहीं हुई थी जबकि अनिल शादीशुदा थे। उन्हीं दिनों माधुरी और अनिल इतनी फिल्में साथ कर रहे थे कि एक बार तो अनिल ने घर पर आकर अपनी पत्नी सुनीता को गलती से माधुरी कह दिया था।

जी हां, एक इंटरव्यू के दौरान अनिल से एक रिपोर्टर ने पूछा,' कितने % भारतीय अपने पार्टनर को किसी और के नाम से बुलाते हैं?' तब अनिल कपूर ने खुलासा किया कि वे कभी-कभी पत्नी सुनीता को माधुरी के नाम से पुकारते थे। अनिल ने बताया, 'मैं और माधुरी ज्यादातर फिल्मों में साथ काम करते थे इसलिए मुझे अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ।' पत्नी के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ' सुनीता कभी मुझसे इस बात पर नाराज नहीं हुईं क्योंकि वो मेरे प्रोफेशन को समझती थीं। उन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है।'

जाहिर है अनिल कपूर का किस्सा सुन वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। इसके बाद अनिल ने कहा, ' मैं और माधुरी ज्यादातर फिल्मों में साथ काम करते थे इसलिए मुझे अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ.'' अपनी पत्नी के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,' सुनीता कभी मुझसे इस बात पर नाराज नहीं हुईं क्योंकि वो मेरे प्रोफेशन को समझती थीं। उन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है।'

ये भी पढ़ें

सबका होश उड़ा देगी ‘रेस 3’ में सलमान की एंट्री, रेमो डिसूजा ने खोला राज!
Published on:
12 Jun 2018 02:15 pm
Also Read
View All