यामी गोतम (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Yami Gautam Exclusive:यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में यामी एक ऐसे किरदार में नजर आ रही हैं जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं किया है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान यामी 15 अक्टूबर को जयपुर पहुंचीं। इस दौरान यामी ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। यामी ने फिल्म 'नई नवेली' को लेकर बात करते हुए कहा कि अब उन्होंने अपना काम कर दिया है, अब फिल्म रिलीज हो गई है और दर्शकों के हाथ में है कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
आदित्य धर से जुड़े सवाल पर भी यामी ने रिएक्शन दिया। जब यामी से पूछा गया कि आदित्य धर बेस्ट हस्बैंड हैं या फिर अच्छे डायरेक्टर, क्योंकि वो 'धुरंधर 2' और 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्मों में उनके डायरेक्शन में काम कर चुकी हैं, तो यामी ने जवाब दिया कि आदित्य बेस्ट पति, बेस्ट पिता और बेस्ट डायरेक्टर्स में से एक हैं।
बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी ये फिल्म हॉरर, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और भारतीय पौराणिक कथाओं को एक साथ जोड़ने की कोशिश करती है। करीब 138 मिनट लंबी ये कहानी एक ऐसी नई बहू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी साधारण नजर आने वाली जिंदगी के पीछे एक ऐसा रहस्य छिपा है, जिसके सामने आने के बाद पूरे परिवार की दुनिया बदल जाती है।
परिवार के एक सदस्य को मोहिनी की असली पहचान पर शक होता है। उसे लगता है कि जिस महिला को परिवार एक सीधी-सादी बहू समझ रहा है, उसके पीछे कोई पुराना और रहस्यमयी राज छिपा है। इसके बाद कहानी धीरे-धीरे भारतीय परंपराओं, पौराणिक मान्यताओं और सुपरनैचुरल घटनाओं की तरफ बढ़ती है। खास बात यह है कि इन रहस्यमयी घटनाओं को पारिवारिक रिश्तों और हास्य के साथ जोड़ा गया है।
फिल्म में यामी गौतम मोहिनी का किरदार निभा रही हैं, जो शादी के बाद एक नए परिवार में बहू बनकर आती हैं। शुरुआत में मोहिनी बेहद संस्कारी, सरल और मिलनसार नजर आती हैं। अपने व्यवहार से वो जल्द ही परिवार के सदस्यों का दिल जीत लेती हैं। सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, लेकिन कुछ समय बाद घर में अजीब घटनाएं होने लगती हैं।
परिवार के एक सदस्य को मोहिनी की असली पहचान पर शक होता है। उसे लगता है कि जिस महिला को परिवार एक सीधी-सादी बहू समझ रहा है, उसके पीछे कोई पुराना और रहस्यमयी राज छिपा है। इसके बाद कहानी धीरे-धीरे भारतीय परंपराओं, पौराणिक मान्यताओं और सुपरनैचुरल घटनाओं की तरफ बढ़ती है। खास बात यह है कि इन रहस्यमयी घटनाओं को पारिवारिक रिश्तों और हास्य के साथ जोड़ा गया है।
Updated on:
16 Oct 2026 01:10 pm
Published on:
16 Oct 2026 01:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.