
सोनम कपूर की शादी को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही हैं, लेकिन अब कपूर परिवार और आनंद के परिवार वालों ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है। दरअसल, दोनों परिवार वालों ने शादी की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि शादी 8 मई को मुंबई में ही होगी।
आपको बता दें कि, पिछले दिनों मुंबई में हुए एक इवेंट में आए सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने कहा था कि सोनम कपूर के शादी से जुड़ी किसी भी बात को मीडिया से नहीं छिपाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि जब सही समय आएगा वह इस प्रश्न का उत्तर देंगे। और लगता है कि अब यह सही समय आ गया है।
35 करोड़ के आलीशान अपार्टमेंट में होगा संगीत
सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी को फराह खान कोरियोग्राफ करने वाली हैं। इस जोड़े की संगीत सेरेमनी एक फाइव स्टार होटल में होगी वहीं मेहंदी का प्रोग्राम सोनम के 35 करोड़ के आलीशान अपार्टमेंट में संपन्न होगा। यह अपार्टमेंट बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित है। यह सेरेमनी बॉलरूम जैसे बैंक्विट एरिया में होगी जो कि करीब 7 हजार स्क्वॉयर फुट में फैला है।
वेडिंग कार्ड से इनवाइट नहीं होंगे मेहमान
इसके साथ ही सोनम अपनी शादी पर वेडिंग कार्ड देकर लोगों को इनवाइट नहीं करेंगी। दरअसल सोनम और आनंद कागज के संरक्षण में विश्वास रखते हैं। उनका मानना है कि शादी के कार्ड में कागज की बहुत बर्बादी होती है। इसलिए उन्होंने अपने परिवार को वेडिंग कार्ड न छपवाने के लिए कहा है। कार्ड की जगह उन्होंने ई-इनवाइट तैयार करवाए हैं। यानी शादी का निमंत्रण रिश्तेदारों और दोस्तों को मोबाइल फोन के जरिए भेजा जाएगा।