बॉलीवुड

Rhea Kapoor Wedding: अनिल कपूर के घर बजने लगी है शहनाई, दूसरी बेटी की विदाई की तैयारियां पूरी

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बलूनी से शादी करने जा रही हैं।
less than 1 minute read
Aug 14, 2021
Anil kapoor daughter rhea kapoor
Anil kapoor daughter rhea kapoor

नई दिल्ली। सुपरस्टार अनिल कपूर इन दिनों अपने घर एक और नए मेहमान के साथ जुड़ने को लेकर व्यस्त है। उनकी छोटी बेटी रिया कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। जिसकी तैयारियां करीब करीब पूरी हो चुकी हैंअनिल कपूर के घर में दूसरी बेटी की शादी के होने के चलते घर को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है।

रिया कपूर लंबे समय से चल रहे रिलेशन के बाद अब अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ काफी साधारण तरीके से शादी करने जा रही हैं। इस शादी में केवल घर से जुड़े लोग और नजदीकी दोस्त ही शामिल होंगे।

रिया कपूर के साथ करण बलूनी का रिश्ता 13 साल से जुड़ा है। करण ने सोशल मीडिया पर रिया कपूर और उनकी फैमिली के साथ काफी तस्वीरें शेयर की हुई हैं।

फिल्म और ऐड मेकर हैं करण

रिया कपूर भले ही बॉलिवुड की चमक से कोसो दूर है लेकिन करण बलूनी बॉलिवुड से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वह कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट रह चुके हैं और उन्होंने 500 से ज्यादा ऐड फिल्में बनाई हैं। करण ने रिया कपूर की प्रोड्यूस की हुई फिल्म 'आयशा' और करण जौहर की फिल्म 'वेक अप सिड' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम भी किया है। इसके साथ ही करण ने अनिल कपूर के लीड रोल वाली सीरीज 24 में भी बतौर डायरेक्टर कुछ एपिसोड बनाए थे।

Published on:
14 Aug 2021 05:08 pm
Also Read
View All
‘कल से सोचना बंद’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर CJP ने की संसद चलने की अपील, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच चर्चा में मामला

क्या ‘3 इडियट्स’ बनने से पहले आमिर खान की हुई थी सोनम वांगचुक से मुलाकात? वीडियो आया सामने तो एक्टर के बयान पर उठे सवाल

‘रूपा-वुपा पर कुछ नहीं कहूंगी’, गोविंदा की फिल्म पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा- सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की बात करो

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल को इग्नोर करना विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी, जमकर निशाना साध रहे लोग

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, सरकार के ‘मौन’ को बताया अमानवीय