बॉलीवुड

‘Dus ka dum’ Show में अनिल कपूर ने लिया ऐश्वर्या का नाम, सलमान ने दिए कुछ ऐसे Reaction

'बेबी सिंह' का रोल ऐश्वर्या राय निभा रही हैं। तब सलमान कहते हैं...
2 min read
• •
Jul 26, 2018
dus ka dum
dus ka dum

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपकमिंग Film 'Fanne khan' को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों वह इसके Pramotion में भी काफी बिजी हैं। हाल ही में वह Facebook ऑफिस भी गए थे वहां पर उन्होंने डांस करके फिल्म की प्रमोशन की थी। बहरहाल, बीते दिनों ही अनिल सलमान के Show 'Dus ka dum' में भी गए थे। उनके साथ उनकी ऑनस्क्रिन बेटी लता भी वहां मौजूद थी। इस शो में सबसे दिलचस्प बात ये रही कि जब अनिल ने ऐश्वर्या का नाम लिया तो Salman के Expression देखने लायक थे।

दोनों स्टार्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर Trending कर रहा है

Aishwarya Rai बच्चन का नाम सुनकर Salmanने जो Reaction दिए वो देखने लायक हैं। बता दें कि इनके रिएक्शन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, ये मौका तब आया जब सलमान के सामने अनिल कपूर ने ऐश्वर्या राय का नाम लिया। इसके बाद शो में मौजूद ऑडियंश भी जोर से चिल्लाने लगी। शो में अनिल कपूर के साथ पीहू संद भी पहुंची थीं जो कि 'Fanne khan movie' में उनकी ऑनस्क्रीन बेटी 'लता' के रोल में हैं। अनिल फिल्म के बारे में बताते हुए कहते हैं, 'हमारी जो लता है वो बेबी सिंह की बहुत बड़ी फैन है, 'बेबी सिंह' का रोल ऐश्वर्या राय निभा रही हैं। तब सलमान कहते हैं अच्छा।' तभी दर्शक तालियां बजाने और जोर-जोर से हूटिंग करने लगते हैं। फिर अनिल कपूर कहते हैं- ऐश्वर्या राय बच्चन। इस दौरान सलमान मुस्कुराने लगते हैं।

शो में ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया Song 'jawan hai mohabbat' बजा

इसके अलावा जब शो में फिल्म Fanne khan का ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया Song 'jawan hai mohabbat' बजता है तो भी सलमान मुस्कुराने लगते हैं। बता दें, इस प्रमोशन का हिस्सा ऐश्वर्या और राजकुमार राव नहीं बने थे। ऐश्वर्या और सलमान का इतिहास तो जगजाहिर है। कभी रिलेशन में रह चुके ये एक्स कपल आज साथ में नजर आने से बचते हैं। दूसरी वजह ये भी थी कि उन दिनों ऐश्वर्या बेटी और पति अभिषेक बच्चन के साथ लंदन में हॉलिडे पर थीं।

इस दिन होगी रिलीज

अतुल मांजरेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'फन्ने खां' अनिल कपूर और पीहू संद की फिल्म है। बता दें कि इस मूवी से ऐश्वर्या और अनिल एक साथ लगभग 17 साल बाद ऑनस्क्रिन नजर आएंगे। मूवी में दिखाया जाएगा कि कैसे एक पिता अपनी बेटी के सिंगर बनने के सपने को पूरा करता है। गौरतलब है कि ये फिल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इसके साथ दो Films 'Mulk' और 'karwaan' Releaseहो रही हैं। इनमें देखना ये होगा कि कौन सी फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर पाती है।

Published on:
26 Jul 2018 11:49 am
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है