बॉलीवुड

Nirmal Kapoor Death: अनिल कपूर की मां का अंतिम संस्कार आज मुंबई में, मुखाग्नि देने पहुंचे बोनी-संजय कपूर 

Anil Kapoor Mother Nirmal Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर व निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका अंतिम संस्कार आज होगा।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2025, 12:15 PM IST
Anil kapoor mother nirmal kapoor final rites details

Anil Kapoor Mother Nirmal Kapoor Final Rites: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की मां और दिवंगत निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में 2 मई को निधन हो गया। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

शोक में डूबा बॉलीवुड

निर्मल कपूर के निधन की खबर से कपूर परिवार में शोक की लहर है। परिवार के कई सदस्य जैसे बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और शिखर पहाड़िया को उनके निवास स्थान पर देखा गया।

3 मई को होगा अंतिम संस्कार

बोनी कपूर, निर्मल कपूर और अनिल कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार शनिवार 3 मई यानी आज सुबह 11-12 बजे मुंबई के पवन हंस शवदाह गृह में किया जाएगा। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कौन थीं निर्मल कपूर

निर्मल कपूर, मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं, जिन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दीं। इस दंपत्ति के चार बच्चे हैं: रीना कपूर, बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर। कपूर परिवार की अगली पीढ़ी में सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर और अन्य कई सदस्य फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं।

पिछले साल मनाया था 90वां जन्मदिन

सितंबर 2024 में निर्मल कपूर ने अपने जीवन के 90 वर्ष पूरे किए थे। इस मौके पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, "90 साल का प्यार, ताकत और त्याग… आपकी मौजूदगी हमारे जीवन को हर दिन खुशियों और सकारात्मकता से भर देती है। खुद को आपका बेटा कहने पर गर्व है।"

फिल्म इंडस्ट्री से मिल रही श्रद्धांजलि

निर्मल कपूर के निधन की खबर सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम दर्शन के लिए फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियां पहुंची। आज अनुपम खेर सहित कई स्टार्स ने उन्हें अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि देने के लिए अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर शमशान घाट पहुंच गए हैं। 

Updated on:
3 May 2025, 12:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब