बॉलीवुड

फन्ने खां का नया गाना ‘अच्छे दिन’ हुआ रिलीज, अनिल कपूर काफी इमोशनल दिखे

बीते कुछ दिनों पहले मूवी का पहला गाना 'जवां है मोहब्बत' और दूसरा गाना 'हल्का हल्का' रिलीज हुआ था। इन दोनों ही गानों को दर्शको ने बेहद पसंद भी किया था।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 7:01 PM IST
aishwarya rai bachchan
aishwarya rai bachchan

डायरेक्टर अतुल मांजरेकर की अपकमिंग मूवी 'फन्ने खां' इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते कुछ दिनों पहले मूवी का पहला गाना 'जवां है मोहब्बत' और दूसरा गाना 'हल्का हल्का' रिलीज हुआ था। इन दोनों ही गानों को दर्शको ने बेहद पसंद भी किया था। इन दोनों ही गानों में ऐश्वर्या अपने डांस का जलवा बिखरते हुई नजर आई थीं। लेकिन इन दिनों फिल्म का नया गाना 'अच्छे दिन' रिलीज किया गया है। इसमें अनिल कपूर वाकई में एक मजबूर पिता दिख रहे हैं। इस गाने पर सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर ने अनिल कपूर को खुद ट्वीट किया है।

लता मंगेशकर ने किया ट्वीट

बता दें कि 'फन्ने खां' का नया गाना 'अच्छे दिन' उनके बेहद करीब है। मूवी में अनिल कपूर एक मजबूर पिता का किरदार अदा कर रहे हैं और फिल्म में उनकी बेटी का नाम भी लता ही होता है। अनिल की इस मूवी का यह बेहद खूबसूरत गीत है। बॉलीवुड की मशहूर गायक लता मंगेशकर ने अनिल कपूर की इस फिल्म का यह गाना खुद ट्वीटर पर रिलीज किया और लिखा कि 'नमस्कार, अनिल कपूर जी एक गुनी अभिनेता है। उनके अनिल जी और बोनी जी के साथ अच्छे और पारिवारिक संबंध है, उनके माता और पिता जी से भी लता के अच्छे संबंध थे। वह अनिल जी की नई फिल्म को शुभकामनाएं देती हैं।'

अनिल एक मजबूर पिता के रोल में

गौरतलब है कि फिल्म में अनिल कपूर एक आम आदमी की भूमिका निभा रहे हैं। वह बतौर टैक्सी ड्राइवर जीवन जीने के लिए संघर्ष करते है। वह मूवी में स्वयं एक गायक रह चुके थे। अनिल कपूर फिल्म में अपनी बेटी को लता मंगेशकर बनाने का सपने देखते हैं। बहरहाल, फिल्म 'फन्ने खान' से ऐश्वर्या और अनिल कपूर लगभग 17 साल के लंबे अंतराल के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह मूवी में ऐसे पिता का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी बेटी का सपना पूरा करने की होड़ में लगे हुए हैं।

इस दिन होगी रिलीज

अतुल मांजरेकर के निर्देशन में बनीं यह फिल्म 3 अगस्त, 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय के अलावा इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव भी नजर आएंगे। वह मूवी में ऐश्वर्या से इश्क लड़ाते हुए दिखेंगे।

Published on: